फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sonal Shah, wife of Union Home Minister Amit Shah, offered prayers at Shrinathji.

Rajasthan: नाथद्वारा पहुंचीं गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह, श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा

Tue, 21 Jul 2026 09:47 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 09:47 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने श्रीनाथजी एवं नवनीतप्रियाजी की राजभोग झांकी में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Sonal Shah, wife of Union Home Minister Amit Shah, offered prayers at Shrinathji.
श्रीनाथजी के दरबार पहुंचीं सोनल शाह

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर पहुंचीं। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर की विभिन्न झांकियों में शामिल होकर उन्होंने परंपरानुसार धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन ने उनका पारंपरिक सम्मान भी किया।

विज्ञापन

राजभोग झांकी में किए श्रीनाथजी और नवनीतप्रियाजी के दर्शन

मंगलवार को सोनल शाह ने प्रभु श्रीनाथजी एवं नवनीतप्रियाजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

महाप्रभुजी की बैठक में हुआ पारंपरिक सम्मान

दर्शन के उपरांत सोनल शाह महाप्रभुजी की बैठक पहुंचीं, जहां मंदिर प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उन्हें उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया और श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो अस्पतालों के बीच में उलझ गई मां, एक से दूसरे में रेफर होते ही गायब हुआ पेट में से बच्चा? जांच जारी

मंदिर प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, सचिव लीलाधर पुरोहित, जमादार विठ्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित मंदिर प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं की आवाजाही रही सामान्य

दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रही और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं। सोनल शाह का यह दौरा उनके तीन दिवसीय धार्मिक प्रवास का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर की विभिन्न झांकियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed