फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Woman Dies After Hernia Surgery, Family Alleges Medical Negligence Against Hospital

Rajsamand News: हर्निया ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप

Wed, 24 Jun 2026 05:22 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 05:22 PM IST
सार

हर्निया ऑपरेशन के बाद पनोतिया गांव की एक महिला की मौत के बाद परिजन और अस्पताल प्रबंधन आमने-सामने आ गए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझाइश और जांच की कार्रवाई जारी है।
 

विज्ञापन
Rajsamand News: Woman Dies After Hernia Surgery, Family Alleges Medical Negligence Against Hospital
निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत को लेकर विवाद गहरा गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया तथा चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पनोतिया गांव निवासी कसनी बाई गुर्जर को हर्निया के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को उनका ऑपरेशन किया गया लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की देर रात मौत हो गई थी लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मामले को छिपाने के लिए उन्हें उदयपुर रैफर कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए तथा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीबीएम अस्पताल में बवाल: प्रसूता की मौत के बाद मोर्चरी के बाहर मृतका के पति ने छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. अशोक कुलदीप ने कहा कि हर्निया का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीज में हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण दिखाई दिए, जिसके चलते उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रैफर किया गया था। उन्होंने कहा कि रैफर करने की जानकारी समय रहते परिजनों को दे दी गई थी।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डीएसपी नेत्रपाल सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। फिलहाल परिजन और अस्पताल प्रबंधन आमने-सामने हैं। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed