फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News: Youth Drowns While Bathing with Friends at Dam, Body Recovered After One Hour

Sawai Madhopur News: दोस्तों के साथ बांध पर नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत, एक घंटे बाद मिला शव

Wed, 29 Jul 2026 09:18 AM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 09:18 AM IST
सार

सूरवाल बांध पर नहाने गए एक 18 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Sawai Madhopur News: Youth Drowns While Bathing with Friends at Dam, Body Recovered After One Hour
युवक का शव निकालने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के निकट स्थित सूरवाल बांध पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांध में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही सुरवाल थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा युवक की तलाश के लिए तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फैज़ान (18) पुत्र सैय्यद, निवासी करमोदा अपने साथियों के साथ सूरवाल बांध पर गया था। इस दौरान वह नहाने के लिए बांध के पानी में उतर गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा, हालांकि साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और सिविल डिफेंस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: रणथंभौर में बाघों का साम्राज्य बढ़ा, 50% के करीब टाइगर यहीं बसे; सरिस्का में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सूरवाल थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बांध में युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू अभियान के बाद सिविल डिफेंस के जवानों ने युवक का शव पानी से बाहर निकाल लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बांध और अन्य जलाशयों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed