{"_id":"69d9254e62e7b6b6cd0b6ebf","slug":"tigress-noor-moves-out-of-forest-to-national-highway-hunts-cow-locals-panic-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranthambhore: जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे पर पहुंची बाघिन नूर, गाय का शिकार किया; दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranthambhore: जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे पर पहुंची बाघिन नूर, गाय का शिकार किया; दहशत में आए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार
रणथंभौर की मशहूर बाघिन टी-39 नूर नेशनल हाईवे-552 टोंक-चिरगांव हाईवे पर आ गई और बोदल गांव के पास एक गाय का शिकार किया। वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी है। बाघिन के शाम तक जंगल लौटने की उम्मीद है, नहीं लौटने पर उसे ट्रैंकुलाइज करना पड़ सकता है।
नेशनल हाईवे में पहुंची बाघिन नूर
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
सवाई माधोपुर के रणथंभौर के घने जंगलों की मशहूर बाघिन टी-39 नूर जंगल की सीमाएं लांघकर नेशनल हाईवे-552 टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे के किनारे आ पहुंची है और वहां बोदल गांव के आबादी क्षेत्र के नजदीक उघाड़ पुलिया के पास एक गाय को अपना निशाना बनाया। शिकार करने के बाद बाघिन हाईवे किनारे ही अपने शिकार के साथ डटी हुई है। इस खबर के फैलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। खतरे से बेखबर भीड़ बाघिन को देखने के लिए उमड़ पड़ी जिसने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया।
इलाके में दहशत बढ़ी
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को दूर हटाकर बाघिन की निगरानी में जुट गई। गौरतलब है कि बाघिन नूर का यह पहला मूवमेंट नहीं है। सुबह-सवेरे ही वह जैतपुरा गांव के पास इसी हाईवे पर टहलते हुए देखी गई थी। तब से उसका आवागमन नेशनल हाईवे- 552 के आसपास ही बना हुआ है। अब उसने बोदल उघाड़ पुलिया के नजदीक गाय का शिकार कर इलाके में दहशत और बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अतीक अहमद जैसा हाल करने की धमकी मिली, बोले- धमकियों से डरने वाला नहीं
वन विभाग की टीम इस वक्त शाम ढलने का इंतजार कर रही है। वनकर्मियों को उम्मीद है कि अंधेरा होने के बाद बाघिन खुद-ब-खुद अपने वन क्षेत्र में वापस लौट जाएगी। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो विभाग को बाघिन को बेहोश कर वापस जंगल में छोड़ने का कठिन निर्णय लेना पड़ेगा। वनकर्मियों ने आमजन से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से उस क्षेत्र में न जाएं।
Trending Videos