फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shivraj Singh Chouhan said that the noose will be tightened on those selling spurious fertilizers and seeds.

Rajasthan: नकली खाद-बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, संसद में नया कानून लाएगी सरकार: शिवराज सिंह चौहान

Mon, 17 Aug 2026 08:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 17 Aug 2026 08:47 PM IST
सार

बारां में शिवराज सिंह चौहान ने नकली खाद-बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए संसद में नया पेस्टिसाइड और सीड एक्ट लाने का एलान किया। भजनलाल शर्मा ने ईआरसीपी और क्षेत्र में 10 हजार करोड़ के विकास कार्य गिनाए।

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan said that the noose will be tightened on those selling spurious fertilizers and seeds.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बारां में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 1,258 करोड़ रुपये की लागत वाले 98 विकास कार्यों की सौगात दी। इसके अलावा करीब 2,400 करोड़ रुपये के ग्रामीण विकास कार्यों की शुरुआत की गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए अमानक और नकली कृषि आदानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में पेस्टिसाइड और सीड एक्ट लाएगी। नए कानून के जरिए नकली खाद और बीज बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले समय में 29 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवास योजना के नियमों को सरल किया गया है। अब दुपहिया वाहन रखने वाले और 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमाने वाले परिवार भी योजना का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पात्र लाभार्थियों को नए मकानों की चाबियां सौंपीं। महिला सशक्तीकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपये का क्रेडिट लिंक दिया गया। वहीं, लखपति दीदियों को 8 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए गए।


पढे़ं: जयपुर में CRPF कैंपस के पास खेत में मिला जिंदा मोर्टार बम, बम निरोधक दस्ते ने किया डिस्पोज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने वंदे मातरम गीत के कथित अपमान के मामले में सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की। कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए नारों के जवाब में उन्होंने 'आई लव यू टू' कहकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईआरसीपी के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बारां को ईआरसीपी योजना में शामिल किया गया है और इसका सीधा लाभ जिले के लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार इस योजना को अटकाने का प्रयास कर रही थी, जबकि भाजपा सरकार इसे धरातल पर लेकर आई।

भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में बारां-झालावाड़ क्षेत्र में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ किसानों और मजदूरों का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed