सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A major online betting gang was busted in Sikar and the accused were arrested

Rajasthan: ऑनलाइन जुआ-सट्टा गैंग का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार मोबाइल, एटीएम कार्ड और बैंक दस्तावेज बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन जुआ और सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस, कोतवाली थाना और जिला विशेष शाखा की संयुक्त टीम ने शिवसिंह कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारकर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया।

A major online betting gang was busted in Sikar and the accused were arrested
सीकर पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गैंग का किया पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले में ऑनलाइन जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस, कोतवाली थाना और जिला विशेष शाखा (डीएसटी) की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा नेटवर्क चलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक समेत ऑनलाइन सट्टे से जुड़ा भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। साथ ही आरोपियों के बैंक खातों और फर्जी अकाउंट्स की जांच शुरू कर उन्हें बंद करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जयपुर रेंज के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में की गई। पूरे ऑपरेशन की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिला विशेष शाखा के अधिकारियों ने की। कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल

पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवसिंह कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ युवक मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन जुआ और सट्टे का संचालन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि कई युवक मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे से जोड़ने का काम कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में बलूपुरा निवासी दीपल उर्फ आकाश जाट, कुचामन निवासी राजकुमार माली, सालासर निवासी दिनेश कुमार जाट और सिंगरावट निवासी धनेश कुमार सैनी शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

छापेमारी में मिला भारी मात्रा में सामान

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 आईफोन, 12 मोबाइल फोन, 2 राउटर, 12 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और लाखों रुपये के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।
पुलिस का मानना है कि बरामद सामग्री से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

फर्जी खातों से जोड़ते थे लोगों को

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी बैंक खातों और ऑनलाइन आईडी का इस्तेमाल कर लोगों को लालच देकर सट्टे के नेटवर्क से जोड़ते थे। इसके जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन लेन-देन किया जा रहा था।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क का सरगना कौन है और इसके तार किन-किन जिलों या राज्यों तक जुड़े हुए हैं।

पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन जुआ और सट्टा युवाओं को तेजी से बर्बाद कर रहा है और ऐसे अपराध समाज के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। इसलिए इस तरह के नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed