{"_id":"6a411a5ebca287f0ce0e51d3","slug":"deadly-attack-by-some-people-on-a-wedding-procession-in-jhadewa-village-of-sikar-district-half-a-dozen-people-injured-sikar-news-c-1-1-noi1552-4444226-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बारात पर पत्थरों की बारिश! कुल्हाड़ियों से हमला; दूल्हे को पिकअप से कुचलने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में बारात पर पत्थरों की बारिश! कुल्हाड़ियों से हमला; दूल्हे को पिकअप से कुचलने की कोशिश का आरोप
Sun, 28 Jun 2026 07:17 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:17 PM IST
सार
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के झाड़ेवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान बारात पर कथित रूप से हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी और लाठी-सरियों से हुए हमले में आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। वहीं, दूल्हे को पिकअप वाहन से कुचलने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीकर जिले के झाड़ेवा गांव में बारात पर जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के झाड़ेवा गांव में एक शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब देर रात बारात पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। पहले पत्थरबाजी की गई और फिर 10 से 12 हमलावर लाठी, सरिए और कुल्हाड़ियां लेकर बारातियों पर टूट पड़े। हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि घोड़ी पर सवार दूल्हे को पिकअप वाहन से कुचलने का प्रयास किए जाने का भी सनसनीखेज आरोप सामने आया है।
विज्ञापन
द्वाराचार से पहले अचानक शुरू हुई पत्थरबाजी
जानकारी के अनुसार, झाड़ेवा निवासी भंवरलाल गर्वा की पुत्री सारिका का विवाह नवलगढ़ के भोड़की निवासी सोनू के साथ हो रहा था। शनिवार रात बारात गांव पहुंची थी। गांव के मुख्य चौक में गोरवा की रस्म पूरी होने के बाद बारात द्वाराचार के लिए आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान पास की एक गली से अचानक पत्थर बरसने लगे, जिससे बारातियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी, लाठी और सरियों से किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्थरबाजी के कुछ ही क्षण बाद 10 से 12 लोग हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए और बारातियों पर हमला बोल दिया। हमले में सुशील कुमार के कंधे पर कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोट आई। वहीं, रोहित, विजेंद्र गिल, आशीष और अन्य कई बाराती पत्थरों और लाठियों के वार से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
दूल्हे को पिकअप से कुचलने की कोशिश का आरोप
घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि हमलावरों में शामिल एक व्यक्ति ने संकरी गली में घोड़ी पर बैठे दूल्हे को निशाना बनाते हुए उसके ऊपर पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, घोड़ी संभाल रहे व्यक्ति की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते दूल्हे को सुरक्षित निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें: डमी कैंडिडेट बनकर दिलाई सरकारी नौकरी, दो साल बाद SOG के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी छात्र
पुलिस जांच में जुटी, हमलावरों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही बलारां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक गांव में मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।बारात पक्ष का कहना है कि उन्हें हमले के पीछे किसी प्रकार की रंजिश या कारण की जानकारी नहीं है। उनका दावा है कि पटाखों की कोई चिंगारी भी किसी के घर तक नहीं पहुंची थी, फिर भी अचानक हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।