फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Devotee Dies After Electric Shock from Light Pole in Khatu Shyam Ji, Tragedy Casts Gloom

Sikar: खाटूश्यामजी में दर्दनाक हादसा, दर्शन से पहले करंट की चपेट में आया युवक, खुशियों की यात्रा मातम में बदली

Tue, 21 Jul 2026 08:23 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:23 PM IST
सार

सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करने आए जयपुर के बस्सी निवासी 22 वर्षीय अभय जांगिड़ की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार के साथ मंदिर की ओर जाते समय लाला मांगीराम धर्मशाला के पास नगरपालिका के लोहे के लाइट पोल में दौड़े करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Devotee Dies After Electric Shock from Light Pole in Khatu Shyam Ji, Tragedy Casts Gloom
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आस्था की नगरी खाटूश्यामजी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया। बाबा श्याम के दर्शन की आस लेकर परिवार के साथ जयपुर जिले के बस्सी से आए 22 वर्षीय युवक की मंदिर पहुंचने से पहले ही करंट लगने से मौत हो गई। कुछ ही पलों में खुशियों से भरी यात्रा मातम में बदल गई। परिजनों के सामने युवक तड़पता रहा और उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। घटना के बाद पूरे कस्बे में शोक का माहौल फैल गया।
विज्ञापन


परिवार के साथ बाबा श्याम के दर्शन करने आया था युवक
जानकारी के अनुसार, जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी अभय जांगिड़ (22) पुत्र रमेश जांगिड़ अपने परिजनों के साथ बाबा श्याम के दर्शन करने खाटूश्यामजी पहुंचे थे। परिवार प्रसाद लेकर मंदिर की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान लाला मांगीराम धर्मशाला के पास नगरपालिका द्वारा लगाए गए सौंदर्यकरण के लोहे के लाइट पोल में अचानक करंट दौड़ गया। जैसे ही अभय का हाथ पोल से लगा, वह तेज करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचाने से पहले ही बुझ गई जिंदगी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद श्रद्धालु तुरंत अभय को उठाकर खाटूश्यामजी के उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस बेटे के साथ बाबा के दर्शन कर खुशियां मनाने आए थे, उसी का शव लेकर घर लौटने की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Rajasthan: हवेली में दफन खजाना मिलने का दावा, मालिक ने ठेकेदार पर सोने-चांदी की संपत्ति हड़पने का केस कराया

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही एएसआई राकेश मीणा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गोगराज निठारवाल ने भी पुलिस को हादसे की सूचना दी।


नगरपालिका अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जताया दुख
हादसे की जानकारी मिलने पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सहदेव दान चारण और जेईएन पूरणमल कुमावत भी अस्पताल पहुंचे। ईओ ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और विभागीय स्तर पर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही श्री श्याम मंदिर कमेटी से भी आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए ईओ ने निजी स्तर पर मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। श्रद्धा की यात्रा पर निकले एक युवा की इस असमय मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। स्थानीय लोगों ने भी ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगे बिजली के पोलों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed