{"_id":"6a61808146a748fbe00607da","slug":"devotees-returning-from-khatu-shyam-ji-killed-as-car-crashes-into-tractor-trolley-two-dead-sikar-news-c-1-1-noi1552-4532589-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी; दो की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी; दो की मौत, दो गंभीर
Thu, 23 Jul 2026 08:45 AM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:45 AM IST
सार
Rajasthan News: सीकर में गोरिया पुलिया पर दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। खाटूश्यामजी के दर्शन के बाद सालासर बालाजी जा रही इनोवा कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र स्थित गोरिया पुलिया पर एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद सालासर बालाजी जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ, जब उनकी इनोवा कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और करीब 40 फीट तक ट्रॉली के साथ घिसटती चली गई।
टक्कर की आवाज सुन दौड़े लोग, शुरू हुआ रेस्क्यू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
दो श्रद्धालुओं की मौत, दो की हालत गंभीर
हादसे में 35 वर्षीय सचिन (पुत्र बलवीर) और राजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 38 वर्षीय राजेश और 30 वर्षीय अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीकर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार 25 वर्षीय निखिल इस हादसे में सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
दर्शन के बाद सालासर जा रहे थे श्रद्धालु
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसके अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद सालासर बालाजी जा रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में टूट पड़ा मानसून : ब्यावर में 9 इंच बारिश, अगले दो दिन भी भारी से अतिभारी बरसात का अलर्ट
ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि इस मार्ग पर ईंट और निर्माण सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अक्सर क्षमता से अधिक भार लेकर चलती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गोरिया पुलिया क्षेत्र में यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।