सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar: Clash Alleged Between Devotees and Bouncers at Salasar Balaji, Management Denies Claims; Probe Underway

Sikar News: सालासर बालाजी में श्रद्धालुओं-बाउंसरों के बीच मारपीट, जांच में उलझा मामला, प्रबंधन ने दावे नकारे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार

सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो कॉल पर दर्शन कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद कथित मारपीट, महिलाओं से दुर्व्यवहार और पुलिस पर दबाव जैसे आरोपों तक पहुंच गया है।
 

Sikar: Clash Alleged Between Devotees and Bouncers at Salasar Balaji, Management Denies Claims; Probe Underway
सालासर बालाजी में बाउंसर और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के सालासर बालाजी मंदिर में हरियाणा के हिसार से आए श्रद्धालुओं और मंदिर के बाउंसरों के बीच कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन के बयान एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

Trending Videos


हिसार के राजगुरु मार्केट में दुकान चलाने वाले संजय अपने परिवार के साथ रविवार को मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनका एक रिश्तेदार बीमारी के कारण मंदिर नहीं आ सका, इसलिए वे उसे मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए बालाजी महाराज के दर्शन करा रहे थे। उनका कहना है कि वे सामान्य श्रद्धालुओं की लाइन में खड़े थे, किसी वीआईपी व्यवस्था का उपयोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय के अनुसार जैसे ही उन्होंने फोन निकाला, वहां तैनात बाउंसरों ने आपत्ति जताई और कथित तौर पर उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। विरोध करने पर 30-40 बाउंसर इकट्ठा हो गए और परिवार के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को भी धक्का देकर गिराया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

ये भी पढ़ें: LPG Crisis: सिरोही के माउंटआबू में गैस कालाबाजारी पर कार्रवाई, 20 प्रतिष्ठानों पर दबिश में 56 सिलिंडर जब्त

घटना के बाद जब परिवार शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा तो उन्होंने पुलिस पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया। संजय का कहना है कि उन्हें डराया-धमकाया गया और दबाव बनाकर एक वीडियो बयान दिलवाया गया, जिसमें उन्हें अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ी।

इस मामले पर हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान बजरंगदास गर्ग ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सालासर धाम में लाखों श्रद्धालु आते हैं और इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं मंदिर प्रबंधन ने आरोपों को खारिज करते हुए अलग पक्ष रखा है। जारी बयान में कहा गया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद संबंधित श्रद्धालुओं ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी भी मांगी। प्रबंधन का दावा है कि मंदिर की एक महिला गार्ड के साथ भी मारपीट हुई, जिसके सबूत पुलिस को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल यह मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है और सच्चाई का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed