सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Bulldozer Action in Khatu Dham, Encroachments Cleared to Ease Devotee Movement

Sikar News: बाबा श्याम के भक्तों के लिए साफ हुआ रास्ता, निकास मार्ग से हटे अतिक्रमण, प्रशासन का बुलडोजर चला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। खाटूधाम में निकास मार्ग चौड़ा करने के अभियान के तहत अतिक्रमणों पर बुलडोजर चला, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई।

Sikar News: Bulldozer Action in Khatu Dham, Encroachments Cleared to Ease Devotee Movement
खाटूश्यामजी में अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुप्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया। बाबा श्याम मंदिर के पीछे गुवाड़ चौक से प्रस्तावित नए निकास मार्ग तक वर्षों से बने अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाते हुए कई पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।


श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और मंदिर क्षेत्र में लगने वाले जाम को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने निकास मार्ग को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। प्रारंभिक योजना के तहत सड़क की चौड़ाई 40 फीट प्रस्तावित थी लेकिन स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद इसे 30 फीट तक सीमित कर दिया गया। इसके बावजूद कई मकान और दुकानें निर्धारित सीमा में आ रही थीं, जिन पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची, पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई। दुकानदारों और भवन मालिकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने पहले प्रभावित लोगों को समझाइश दी और उसके बाद जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। कार्रवाई के दौरान 3 जेसीबी मशीनें लगातार निर्माणों को तोड़ती रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गहलोत-पायलट अनबन: सचिन पायलट के किसान सम्मेलन से गायब अशोक गहलोत का चेहरा; कांग्रेस की फूट उजागर!

कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया। उनका कहना था कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया। वहीं कुछ प्रभावित लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की सहमति भी दी। दांतारामगढ़ उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर स्थिति को शांत कराया।

प्रशासन का कहना है कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहला चरण है। आने वाले समय में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन निकासी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंदिर क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।


अभियान के दौरान प्रशासन, नगर पालिका, बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। पूरे दिन चली इस कार्रवाई के बाद खाटूधाम में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed