Sikar Crime: सीकर तनिष्क लूटकांड का खुलासा, बिहार गैंग के तीन बदमाश हरियाणा से गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा
सीकर के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की लूट की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। 15 टीमों ने 4000 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हरियाणा से बिहार गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किए गए।
सीकर के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की लूट की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। 15 टीमों ने 4000 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हरियाणा से बिहार गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर शहर के जुबली रोड स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 26 जुलाई की देर रात करोड़ों रुपये की लूट की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। वारदात के बाद फरार हुए बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस की करीब 15 टीमों ने लगातार अभियान चलाया और सीकर से हरियाणा तक लगभग 4000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस कार्रवाई में पुलिस ने बिहार के तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तीन मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 26 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे सात बदमाश तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तनिष्क शोरूम पहुंचे। सभी आरोपी हथियारों से लैस थे और शोरूम में घुसकर लूट की कोशिश की। हालांकि किसी कारणवश वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके और मौके से अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए।
पढे़ं: प्रदेश के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव, कॉमनवेल्थ में जीते मेडल; साझा किए सफलता के मंत्र
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के संभावित भागने के रास्तों की पहचान कर करीब 15 टीमें गठित कीं। जांच के दौरान सीकर से हरियाणा तक करीब 4000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के हरियाणा की ओर भागने के सुराग मिले।
जांच में सामने आया कि आरोपी एक क्रेटा कार के जरिए मेरठ (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में दबिश दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी बिंदु कुमार उर्फ अजित आनंद, राहुल कुमार उर्फ चोना और संजीव कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि तीनों बिहार के एक सक्रिय आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी कई राज्यों में ज्वेलरी शोरूमों को निशाना बना चुका है। गिरोह पर लूट, डकैती और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का संदेह है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी विश्लेषण और विभिन्न टीमों के बेहतर समन्वय की बदौलत इस मामले का खुलासा संभव हो सका।