{"_id":"6a2e65bf9a02807e7a0adade","slug":"massive-fire-breaks-out-at-ctc-mall-in-sikar-goods-worth-lakhs-destroyed-5-fire-engines-avert-major-tragedy-sikar-news-c-1-1-noi1552-4392879-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर के CTC मॉल में भीषण अग्निकांड: पलक झपकते ही राख हुआ लाखों का सामान, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर के CTC मॉल में भीषण अग्निकांड: पलक झपकते ही राख हुआ लाखों का सामान, इलाके में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
सीकर के पालवास रोड स्थित सीटीसी मॉल में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
CTC मॉल में भीषण लगी भीषण आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीकर शहर के पालवास रोड स्थित गोविंदम रेजिडेंसी के सामने बने सीटीसी मॉल में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मॉल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते दमकल विभाग के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने मॉल से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। करीब 20 से 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मॉल में रखा भारी मात्रा में सामान पूरी तरह जल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मॉल में कपड़े, स्टेशनरी, किराना और अन्य ज्वलनशील सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। इसी कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता से मॉल की सीलिंग और अंदरूनी ढांचा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मॉल मालिक श्रीपाल भी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के दौरान स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सुरक्षित बचाए जा सकने वाले सामान को बाहर निकालने में सहयोग किया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासी महेश शर्मा ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि मॉल में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने कहा कि यदि दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता तो आग आसपास की दुकानों और भवनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: सीकर में चोरी का नया अंदाज! कार से उतरे बिना ही उड़ाईं दो बकरियां, CCTV देख पुलिस भी हैरान
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। वहीं, मॉल में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की आशंका भी जताई जा रही है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।