फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mastermind Behind Motorcycle Thefts Arrested; Police Launch Investigation into the Case

Sikar News: मास्टर चाबी से उड़ाता था बाइक, पुलिस ने 13 मोटरसाइकिलों के साथ दबोचा; कई वारदातें कबूलीं

Thu, 23 Jul 2026 05:42 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 05:42 PM IST
सार

सीकर कोतवाली पुलिस ने लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर मोहम्मद शकील को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस उससे अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Mastermind Behind Motorcycle Thefts Arrested; Police Launch Investigation into the Case
बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सीकर शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 13 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शहर के विभिन्न इलाकों से एक दर्जन से अधिक बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि पिछले कुछ समय से कोर्ट परिसर की पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। बढ़ती वारदातों को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। टीम ने करीब 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में संभावित स्थानों पर तैनात किया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां सामने आने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: 9 भर्तियों का इंटरव्यू शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन से शुरू होंगे साक्षात्कार; जानिए तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद शकील पुत्र शमशाद लीलगार के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि वह मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिलों का लॉक खोलकर चोरी करता था। चोरी के बाद वह बाइक को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी नंबर प्लेट हटा देता था, ताकि वाहन की पहचान न हो सके। इसके बाद कुछ घंटों या अगले दिन बाइक को दूसरी जगह छिपा देता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में था, लेकिन दस्तावेज नहीं होने और चोरी का संदेह होने के कारण कोई खरीदार तैयार नहीं हुआ। उसने एक कबाड़ी से भी संपर्क किया, लेकिन वहां भी सौदा नहीं हो सका। इसी कारण अधिकांश चोरी की बाइक उसके कब्जे से ही बरामद हो गईं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के दौरान पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तौलिया या नकाब बांधता था। उसकी निशानदेही पर अब तक 13 मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में बाइक चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed