सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Jhabar Singh Kharra says Union Budget brings long-term benefits, targets Congress

Sikar News: झाबर सिंह खर्रा ने केंद्रीय बजट को दीर्घकालिक लाभ वाला बताया, कांग्रेस पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बजट को भविष्य के लिए लाभकारी बताया और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा बजट आमजन को राहत देने के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है।

Sikar News: Jhabar Singh Kharra says Union Budget brings long-term benefits, targets Congress
मंत्री झाबर सिंह खर्रा
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय बजट जारी होने के बाद पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच आज प्रदेश के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अपने सीकर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत की। यहां पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1947 में भारत के आजाद होने से लेकर 1977 तक आजादी के तुरंत बाद जिस पार्टी का देश और सभी राज्यों में शासन रहा। उनके शासन में देश उतनी प्रगति नहीं कर पाया जितनी यहां पर होनी चाहिए थी।

Trending Videos


मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने केंद्रीय बजट को दीर्घकालिक बताते हुए कहा कि 2014 से लेकर अब तक जो भी केंद्रीय बजट जारी हुए हैं, उनमें दीर्घकालिक लाभ को देखा गया है। पहले जब कोई वैश्विक महामारी आई थी तब दूसरे देशों में दवाइयों का निर्माण होता और निर्माण होने के 30 साल बाद वह दवा भारत में आती थी लेकिन भाजपा के शासन में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: दीया कुमारी ने केंद्रीय बजट को विकासोन्मुखी बताया, कहा- 2047 के विजन की दिशा में मजबूत आधार

2019 में जब कोरोना जैसी वैश्विक महामारी आई तब इंडिया ने खुद ने मेडिसिन बनाई और वह भारत के लोगों के लिए उपलब्ध भी हुई। यहां तक कि भारत ने गरीब देशों को वह मेडिसिन दी। यह सब दीर्घकालिक लाभ से ही हो पाना संभव है। मंत्री झाबर सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को ड्यूटी फ्री कर दिया गया है, जिससे देश की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।

इसके अलावा विदेशों में पढ़ाई और उपचार को भी सस्ता किया गया है। जिसका सीधा लाभ देश की जनता को मिलने वाला है। इलेक्ट्रिक बसें चलाने से प्रदूषण भी काफी हद तक कम होगा। इसके अलावा युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed