फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Salasar Balaji Temple Administration Bans Mobiles, Smartwatches Inside Premises

Salasar Balaji: सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल और स्मार्ट वॉच पर लगी रोक, फोटो-रील बनाने वालों पर प्रशासन सख्त

Sat, 04 Jul 2026 09:35 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 09:35 AM IST
सार

चूरू जिले स्थित सालासर बालाजी मंदिर में अब श्रद्धालु मोबाइल और स्मार्ट वॉच लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। प्रशासन ने दर्शन के दौरान फोटो, वीडियो और रील बनाने से होने वाली अव्यवस्था, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से यह प्रतिबंध लागू किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Salasar Balaji Temple Administration Bans Mobiles, Smartwatches Inside Premises
सालासर बालाजी मंदिर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल सालासर बालाजी मंदिर में अब श्रद्धालु मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। चूरू जिले के सुजानगढ़ स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यह प्रतिबंध लागू कर दिया है। आदेश के अनुसार मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान मोबाइल और स्मार्ट वॉच पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


सुजानगढ़ उपखंड मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश वर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के दौरान फोटो और वीडियो बनाने लगते हैं। इससे मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ती है, आवाजाही बाधित होती है और कई बार भगदड़ जैसी स्थिति बनने का खतरा पैदा हो जाता है।
विज्ञापन


रील बनाने से प्रभावित हो रही थी व्यवस्था
प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के लिए रील और वीडियो बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति से मंदिर की पवित्रता भी प्रभावित हो रही थी। कई श्रद्धालु प्रतिबंधित क्षेत्रों तक पहुंचकर वीडियो बनाने का प्रयास करते थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल की घटनाओं के बाद लिया गया फैसला
पिछले कुछ दिनों में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार और अव्यवस्था की घटनाएं सामने आई थीं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसी कई रील वायरल हुईं, जिनमें लोग मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्रों तक पहुंचते दिखाई दिए। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है।


ये भी पढ़ें-  15 हजार ओलंपिक पूल जितनी खुदाई, बुर्ज खलीफा से 5 गुना ज्यादा कंक्रीट; आज पीएम मोदी करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन

हर साल करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं सालासर
चूरू जिले के सुजानगढ़ स्थित सालासर बालाजी मंदिर देशभर के प्रमुख आस्था केंद्रों में गिना जाता है। यहां हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मंदिर की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed