{"_id":"6a5f9710ad485bb1f90b4b0c","slug":"monsoon-makes-a-strong-entry-into-shekhawati-record-rainfall-in-sikar-waterlogging-and-crop-damage-in-jhunjhunu-sikar-news-c-1-1-noi1552-4527862-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखावाटी पर मेहरबान मानसून: सीकर में बारिश, झुंझुनूं में पावर प्लांट की दीवार टूटी, खेतों में फैला गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखावाटी पर मेहरबान मानसून: सीकर में बारिश, झुंझुनूं में पावर प्लांट की दीवार टूटी, खेतों में फैला गंदा पानी
Tue, 21 Jul 2026 10:00 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखावाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखावाटी
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:00 PM IST
सार
शेखावाटी में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार अलसुबह हुई तेज बारिश से सीकर और झुंझुनूं में मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। सीकर जिले में सबसे अधिक 119 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हुआ, लेकिन खरीफ फसलों के लिए अच्छी नमी भी मिली।
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने बदला शेखावाटी का मिजाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेखावाटी में मानसून ने एक बार फिर पूरी ताकत के साथ वापसी कर ली है। मंगलवार अलसुबह हुई झमाझम बारिश ने सीकर और झुंझुनूं दोनों जिलों का मौसम पूरी तरह बदल दिया। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं खेतों में पहुंचा बारिश का पानी किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आया। हालांकि झुंझुनूं जिले के मंड्रेला क्षेत्र में तेज बारिश के बीच बड़ा नुकसान भी सामने आया, जहां केटीपी पावर प्लांट की चारदीवारी टूटने से गंदा पानी और कचरा किसानों के खेतों में फैल गया। इससे कई खेत जलमग्न हो गए और फसलों को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया गया है।
सीकर में रिकॉर्ड बारिश, कई इलाकों में जलभराव
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान सीकर जिले में सर्वाधिक 119 मिमी बारिश सीकर ग्रामीण क्षेत्र में दर्ज की गई। इसके अलावा धोद में 116 मिमी, सीकर शहर में 90 मिमी, रींगस में 45 मिमी, पलसाना में 42 मिमी और लक्ष्मणगढ़ में 32 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार हुई बारिश से कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि खेतों में पर्याप्त पानी भरने से खरीफ फसलों के लिए अच्छी नमी तैयार हो गई।
बारिश के बाद लुढ़का तापमान, मौसम हुआ सुहावना
फतेहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम अनुसंधान केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में अच्छी बारिश की संभावना भी जताई है।
झुंझुनूं में भी झमाझम बारिश, लोगों को उमस से राहत
उधर, झुंझुनूं जिले में भी सोमवार रात और मंगलवार अलसुबह जोरदार बारिश हुई। जिला मुख्यालय, बिसाऊ और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक लगातार बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस से राहत मिली, जबकि किसानों ने इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए वरदान बताया।
मंड्रेला में पावर प्लांट की चारदीवारी टूटी, खेतों में फैला गंदा पानी
मंड्रेला कस्बे के वार्ड-16 स्थित सागरजी की ढाणी में तेज बारिश के दौरान केटीपी पावर प्लांट की चारदीवारी टूट गई। इससे प्लांट का गंदा पानी, कीचड़ और कचरा आसपास के खेतों में फैल गया। किसानों का आरोप है कि उनकी खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं और खेत तालाब में तब्दील हो गए। उन्होंने प्रशासन और प्लांट प्रबंधन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
प्लांट प्रबंधन ने दिया समाधान का भरोसा, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
दूसरी ओर, प्लांट प्रबंधन ने मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि करते हुए स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मंगलवार को जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।