{"_id":"6a5cedceeea984b86d0323d5","slug":"neet-student-dies-by-suicide-in-sikar-police-launch-investigation-into-the-case-sikar-news-c-1-1-noi1552-4520406-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर के हॉस्टल में छात्र का शव मिला, मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कर रहा था तैयारी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर के हॉस्टल में छात्र का शव मिला, मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कर रहा था तैयारी; पुलिस जांच में जुटी
Sun, 19 Jul 2026 10:42 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:42 PM IST
सार
सीकर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र अकेला रहकर पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में नीट परीक्षा के परिणाम आने के बाद सीकर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र का शव रविवार को उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, छात्र मूल रूप से जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से सीकर के एक हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस वर्ष उसने 12वीं कक्षा के साथ नीट की परीक्षा भी दी थी। रविवार सुबह जब काफी देर तक छात्र कमरे से बाहर नहीं निकला, तो हॉस्टल स्टाफ उसे बुलाने पहुंचा। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति संदिग्ध लगने पर कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो छात्र फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
प्रारंभिक जांच में पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उद्योग नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, छात्र हॉस्टल के कमरे में अकेला रहता था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिजनों के साथ-साथ हॉस्टल प्रबंधन से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र के नीट परीक्षा में कितने अंक आए थे और घटना का सीधा संबंध परीक्षा परिणाम से है या नहीं। परिजनों की ओर से भी फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोटा-उदयपुर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत, वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश
इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच जारी है।