IPL पर ऑनलाइन सट्टा: छोटे कमरे से चल रहा था नेटवर्क, पांच आरोपी गिरफ्तार; 25 ATM कार्ड और अन्य सामान जब्त
Sikar News: सीकर के लामियां गांव में पुलिस ने IPL पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पांच आरोपी गिरफ्तार हुए। मौके से 25 एटीएम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्त किए गए, जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। खाटूश्यामजी सदर थाना क्षेत्र के लामियां गांव में की गई इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 एटीएम कार्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
टेक्निकल इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली सफलता
यह कार्रवाई टेक्निकल सोर्स और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर की गई। DST टीम, साइबर सेल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पुलिस ने बधाल रोड स्थित गिरधारी लाल जांगिड़ के मकान पर छापा मारा, जहां एक कमरे में पांचों आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़े गए।
पांच आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी अमित कुमार नागौरा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार जांगिड़ (26), दिनेश कुमार जांगिड़ (22), सोनू मेहरा (19), जालिम सिंह शेषमा (22) और राहुल जांगिड़ (23) शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।
पढ़ें- Jodhpur News: ऑपरेशन ‘धुरंधर’ में बड़ी कामयाबी; भारत-पाक सीमा पर पांच करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
मौके से कई डिजिटल उपकरण बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 17 मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड, 6 चेकबुक, 9 बैंक पासबुक, 4 सिम कार्ड और 1 आईपैड बरामद किया है। बरामद सामग्री से संकेत मिलते हैं कि आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे।
IPL मैच के दौरान चल रहा था सट्टा
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस समय की गई जब इंडियन प्रीमियर लीग के तहत राजस्थान और हैदराबाद के बीच मैच चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य जुड़े लोगों की तलाश जारी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.