{"_id":"6a4bbdf7407058d7240df12a","slug":"police-arrested-a-fugitive-murder-accused-from-jharkhand-in-khatu-shyam-ji-sikar-news-c-1-1-noi1552-4473429-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: खाटूश्यामजी में दबोचा गया झारखंड के हिमांशु हत्याकांड का फरार आरोपी, एसआईटी को मिली बड़ी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: खाटूश्यामजी में दबोचा गया झारखंड के हिमांशु हत्याकांड का फरार आरोपी, एसआईटी को मिली बड़ी सफलता
Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
सार
जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड पुलिस की एसआईटी ने मुख्य आरोपी नीरज सिंह को खाटूश्यामजी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
झारखंड में हत्या का फरार आरोपी खाटूश्यामजी में गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में शामिल बार संचालक नीरज सिंह को झारखंड पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने राजस्थान के खाटूश्यामजी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड ले जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 27 जून की रात झारखंड के जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर इलाके में डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले बार के अंदर कुछ युवकों और युवतियों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्युष ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था। पुलिस के अनुसार बार से बाहर निकलने के बाद 8 से 10 युवकों ने हिमांशु सिंह और उनके साथी को घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान हिमांशु सिंह पर चाकुओं से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 19.86 लाख का चूना, महंगे प्रोडक्ट बदलकर भेजे नकली, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने बार संचालक नीरज सिंह सहित 11 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद से नीरज सिंह फरार चल रहा था और उसकी तलाश में झारखंड पुलिस की एसआईटी कई राज्यों में दबिश दे रही थी। जांच के दौरान एसआईटी को सूचना मिली कि नीरज सिंह राजस्थान के खाटूश्यामजी में श्याम बाबा के दर्शन के लिए पहुंचा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की गई।
खाटूश्यामजी थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल बनवारी और कांस्टेबल राजेंद्र गढ़वाल ने मंडा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में दबिश दी, जहां आरोपी अपने बेटे आदित्य के साथ मौजूद था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नीरज सिंह घटना के बाद पहले कोलकाता गया था और बाद में हवाई मार्ग से राजस्थान पहुंचा। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। झारखंड पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड ले जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।