सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Police on alert ahead of NEET exam, students warned against paper leak rumours and cyber fraud

Sikar News: NEET परीक्षा से पहले अलर्ट मोड पर पुलिस, छात्रों को पेपर लीक और साइबर ठगी से किया सावधान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET-UG 2026 से पहले सीकर में सुरक्षा और जागरूकता दोनों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस छात्रों से सीधे संवाद कर उन्हें सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी सूचनाओं से सतर्क रहने का संदेश दे रही है।

Sikar News: Police on alert ahead of NEET exam, students warned against paper leak rumours and cyber fraud
परीक्षा से पहले पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

NEET-UG 2026 परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सीकर पुलिस ने विशेष जनजागरण अभियान शुरू किया है। परीक्षा से पहले पुलिस प्रशासन स्वयं छात्रावासों, पीजी और कोचिंग क्षेत्रों में पहुंचकर विद्यार्थियों को फर्जी पेपर लीक, अफवाहों और साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रहा है।


मंगलवार देर रात तक पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहर के प्रमुख छात्र क्षेत्रों पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड पर पैदल गश्त की। इस दौरान विभिन्न हॉस्टलों, पीजी और कोचिंग संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया गया। पुलिस टीम ने छात्रों से परीक्षा से जुड़ी उनकी चिंताओं और अनुभवों के बारे में जानकारी ली तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अगला नंबर व्हाट्सएप का है क्या?: टेलीग्राम बैन पर भड़के राहुल गांधी; बोले- दिखावा छोड़िए, माफिया पर वार कीजिए
विज्ञापन


एसपी प्रवीण नायक ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा के दौरान कुछ असामाजिक तत्व पेपर लीक, प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने या परीक्षा से जुड़ी झूठी खबरें फैलाकर अभ्यर्थियों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं( उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र को व्हाट्सएप, टेलीग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई संदिग्ध संदेश, कथित प्रश्नपत्र या भ्रामक सूचना प्राप्त होती है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसी सामग्री को आगे साझा करना भी परेशानी का कारण बन सकता है।

बता दें कि 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा के लिए जिले में कुल 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है। इस बीच संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर आशीष मोदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अभ्यर्थियों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 21 जून तक यह विशेष जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी तनाव और भ्रम के परीक्षा में शामिल हो सकें।


गौरतलब है कि पूर्व में प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान पेपर लीक और अफवाहों के मामलों ने परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित किया था। इसी को देखते हुए इस बार पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ जागरूकता पर भी विशेष जोर दे रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed