{"_id":"6a48ba188531d8232f07704d","slug":"rajasthan-beauty-parlour-owner-accused-of-misconduct-girls-beat-him-with-slippers-after-alleged-incident-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ब्यूटी पार्लर संचालक ने पानी में ऐसा क्या मिलाया? युवतियां हो गईं आग बबूला; चप्पलों से कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ब्यूटी पार्लर संचालक ने पानी में ऐसा क्या मिलाया? युवतियां हो गईं आग बबूला; चप्पलों से कर दी पिटाई
Sat, 04 Jul 2026 01:15 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:15 PM IST
सार
चूरू के राजगढ़ में एक ब्यूटी पार्लर संचालक पर चार युवतियों ने नशीला पदार्थ पिलाने और अनुचित व्यवहार करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विरोध के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पार्लर संचालक की करतूत आई सामने
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ कस्बे में संचालित एक ब्यूटी पार्लर से जुड़ा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्लर में काम करने वाली चार युवतियों ने संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दावा किया गया है कि संचालक ने विश्वास में लेकर उन्हें कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाया और बाद में उनके साथ अनुचित व्यवहार करने का प्रयास किया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हिसाब-किताब के बहाने बुलाने का आरोप
पुलिस को दिए गए लिखित परिवाद के अनुसार, शिकायतकर्ता युवतियां राजगढ़ के शीतला बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर में कार्यरत थीं। उनका आरोप है कि पार्लर संचालक भवानी शंकर अक्सर हिसाब-किताब के बहाने उन्हें अपने पास बुलाता था। शुरुआत में उसका व्यवहार सामान्य लगा, लेकिन बाद में उसकी गतिविधियों पर उन्हें संदेह होने लगा।
नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप
युवतियों ने शिकायत में बताया कि 27 जून 2026 को पार्लर में उन्हें एक पेय पदार्थ दिया गया, जिसे पीने के बाद उनकी तबीयत असामान्य महसूस होने लगी। उनका आरोप है कि अगले दिन संचालक ने उन्हें मोबाइल फोन पर कुछ वीडियो दिखाए और बाद में उनके घर पहुंचकर दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
विवाद बढ़ा, मारपीट का वीडियो वायरल
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साई युवतियों ने कथित आरोपी की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।
ये भी पढ़ें- जयपुर रोड पर भीषण हादसा: फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, कई बार पलटने के बाद पोल से टकराई; दो की मौत
पुलिस ने शुरू की जांच
चारों युवतियों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।