सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Rajasthan News: Delhi CM Rekha Gupta Visits Salasar Balaji, Later Offers Prayers at Khatu

Rajasthan News: सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, खाटू पहुंचकर की पूजा-अर्चना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Fri, 19 Dec 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

सालासर बालाजी के दर्शन करने परिवार समेत पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बालाजी में उनकी गहरी आस्था है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है।
 

Rajasthan News: Delhi CM Rekha Gupta Visits Salasar Balaji, Later Offers Prayers at Khatu
सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंची दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज एक दिवसीय शेखावाटी दौरे पर रहीं। उन्होंने सबसे पहले चूरू के सालासर बालाजी में पति मनीष गुप्ता के साथ दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी मांगीलाल पुजारी सहित अन्य ने उन्हें पूजा करवाई और सालासर बाबा की प्रतिमा देकर स्वागत किया। दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सालासर बालाजी में उनकी गहरी आस्था है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है।
Trending Videos




इसके बाद वे सीकर के खाटू धाम में पहुंचीं। यहां पर भी मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पूजा करवाई। इसके बाद मंदिर कमेटी कार्यालय में मंदिर प्रबंधन द्वारा रेखा गुप्ता का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: ‘मालपुरा में आजादी के 75 वर्षों में 800 हिंदू परिवारों का पलायन’, 22 दिसंबर को जन आंदोलन का

बता दें कि खाटू और सालासर में हर साल करोड़ों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रेखा गुप्ता खाटू और सालासर में दर्शन करने के लिए आई है। वे आज खाटू में ही सेठ सांवरा धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद कल दौसा में मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन करने पहुंचेंगी।

सीएम रेखा गुप्ता के धार्मिक दौरे को देखते हुए शेखावाटी में पुलिस व्यवस्था भी काफी चाक-चौबंद है। चूरू और सीकर जिले के कलेक्टर और एसपी खुद लगातार व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सीकर जिले से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed