सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Rajasthan SI Exam: Young Woman Arrives Three Minutes Late in Sikar, Breaks Down Crying at Exam Center Gate

राजस्थान SI परीक्षा: तीन मिनट की देरी से 3 साल की मेहनत बर्बाद, केंद्र के गेट पर फूटकर रो पड़ी युवती; वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar News: सीकर में परीक्षा देने आई जोधपुर की युवती 3 मिनट देरी से पहुंचने पर प्रवेश नहीं पा सकी और रोते हुए लौट गई। एसके स्कूल केंद्र पर भी तीन महिला अभ्यर्थियों को देरी से आने पर प्रवेश नहीं मिला, परीक्षा कल भी होगी।

Rajasthan SI Exam: Young Woman Arrives Three Minutes Late in Sikar, Breaks Down Crying at Exam Center Gate
परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूट कर रोती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आज सीकर जिले में 37 केंद्रों पर आयोजित हुई। सीकर जिले में इस परीक्षा के लिए आज 11995 कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे। इसमें से पहली पारी में 7007 और दूसरी पारी में 6968 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

Trending Videos


परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सीकर के इस्लामिया स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर जोधपुर से परीक्षा देने के लिए एक युवती आई थी। रात को वह जोधपुर से रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बस वाले की देरी की वजह से वह सीकर देर से पहुंची। यहां सेंटर पर 3 मिनट देरी से वह पहुंची तो उसे गेट बंद मिला। ऐसे में वह केंद्र के बाहर बैठकर ही जोर-जोर से रोने लगी। करीब एक से डेढ़ मिनट तक वह बाहर बैठकर जोर-जोर से रोती रही। रोते वक्त वह कह रही थी कि यदि परीक्षा नहीं दे पाई तो मर जाएगी। उसने सेंटर के स्टाफ से काफी रिक्वेस्ट की लेकिन उसे प्रवेश नहीं मिला। इसलिए वह वापस चली गई।



पढ़ें- Sikar News: रींगस में खाटू श्याम भक्त दंपती को दुकानदार ने पीटा, कचौरी खाने को लेकर हुआ विवाद; देखें वीडियो

इसके अलावा सीकर के एसके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर भी तीन महिला अभ्यर्थी देरी से परीक्षा देने के लिए पहुंची। उन्हें भी वहां पर प्रवेश नहीं मिला। अब सीकर जिले में कल भी दो पारियों में यह परीक्षा आयोजित होगी।

परीक्षा को देखते हुए सीकर में 7 फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है। आरपीएससी की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है कि परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई भी साइबर कैफे परीक्षा के दौरान खुला नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed