सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Rajasthani Comedian Kesar Dev Killed in Tragic Crash, Car Rams Parked Truck

Sikar News: दर्दनाक हादसे में राजस्थानी हास्य कवि केसरदेव की मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

कल देर रात हुए एक सड़क हादसे में राजस्थानी कॉमेडियन केसरदेव की मौत हो गई। वे अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
 

Sikar News: Rajasthani Comedian Kesar Dev Killed in Tragic Crash, Car Rams Parked Truck
घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
विज्ञापन

विस्तार

जिले के रींगस कस्बे में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थानी कॉमेडियन केसरदेव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात नींद की झपकी आने के कारण उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में उनकी पत्नी को मामूली चोट आई है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार हादसा मिल तिराहे के पास हुआ। केसरदेव अपनी पत्नी चंद के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: प्रेग्नेंट महिला का अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थीं तीन महिलाएं, रोडवेज बस ने सभी को कुचला

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल केसरदेव को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक को आई नींद की झपकी माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

गौरतलब है कि रींगस कस्बा आगरा-बीकानेर नेशनल हाईवे-52 पर स्थित है, जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आगामी दिनों में खाटूश्यामजी के फाल्गुनी मेले के दौरान यहां यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता की आवश्यकता बताई जा रही है।
 

घटना के बाद क्षतिग्रस वाहन,मृतक केसरदेव(फाइल फोटो)

मृतक केसरदेव (फाइल फोटो)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed