सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   sikar minor girl assault relative drugged blackmail case registered

Sikar: सोशल मीडिया से शुरू हुआ शोषण का जाल, रिश्तेदार ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, फिर ऐसे खुला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

सीकर जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के दूर के रिश्तेदार ने पहले सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क बढ़ाया, फिर सीकर आकर उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

sikar minor girl assault relative drugged blackmail case registered
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता का दूर का रिश्तेदार उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


शादी समारोह से शुरू हुई पहचान, सोशल मीडिया से बढ़ी नजदीकियां

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी सीकर जिले में रहकर पढ़ाई कर रही है। एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात अपने एक दूर के रिश्तेदार से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क बढ़ाया और धीरे-धीरे नजदीकियां बना लीं। कुछ समय बाद वह नाबालिग लड़की से मिलने के लिए सीकर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, बनाए अश्लील फोटो-वीडियो

आरोप है कि आरोपी ने किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया। जब लड़की को होश नहीं रहा, तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता इसका विरोध करती, तो आरोपी उसे धमकियां देने लगता था।


ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक को दिया 370 करोड़ का तोहफा, बोले- कांग्रेस के पंजे ने देश को किया गंजा

डर के कारण चुप रही पीड़िता, फिर परिवार को बताया सच

डर की वजह से पहले तो नाबालिग लड़की ने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन आरोपी द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से वह परेशान हो चुकी थी। आखिरकार उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed