{"_id":"694154dea335dd1c15003da6","slug":"sikar-news-administration-alert-after-bomb-threat-to-neemkathana-railway-station-overnight-search-operation-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट हुआ प्रशासन, रात भर चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट हुआ प्रशासन, रात भर चलाया सर्च ऑपरेशन
Tue, 16 Dec 2025 06:17 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:17 PM IST
सार
सीकर में नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरी रात रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने एहतियातन किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ नहीं लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
नीम का थाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में अलग-अलग जगहों से लगातार आ रही बम की धमकियों के बीच कल सीकर के नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ने की धमकी मिली। यह धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन एक्टिव हुआ। पूरी रात पुलिस और प्रशासन के लोग दौड़ते रहे। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर धमकी दी किसने थी।
जानकारी के अनुसार सीकर जिला कंट्रोल रूम के पास एक कॉल आया, जिसमें नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह सूचना नीमकाथाना प्रशासन को मिलने के बाद एडीएम भागीरथ, एडिशनल एसपी लोकेश मीणा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां रात भर चले सर्च ऑपरेशन में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: स्टिंग विवाद में बोलीं रितु भनावत- ‘डील’ का आरोप झूठा, पूरा वीडियो सदन में रखा जाए
विज्ञापन
जिस नंबर से कंट्रोल रूम में धमकी मिली थी पुलिस ने उस नंबर पर कॉल भी किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस को नंबर की लोकेशन सीकर के आसपास ही मिली। हालांकि अब पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु को हाथ नहीं लगाएं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन