{"_id":"69855ac7252f80745f045b1e","slug":"sikar-news-bomb-like-object-found-during-excavation-in-riico-area-security-tightened-jaipur-team-to-probe-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: रीको एरिया में खेत की खुदाई के दौरान मिली बमनुमा वस्तु, इलाके में हड़कंप, जयपुर से बुलाई जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: रीको एरिया में खेत की खुदाई के दौरान मिली बमनुमा वस्तु, इलाके में हड़कंप, जयपुर से बुलाई जांच टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार
खेत से रास्ता निकालने के लिए चल रही खुदाई के दौरान 10 फीट नीचे से बमनुमा वस्तु मिलने से हलचल मच गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए गड्ढे को पत्थरों से ढंक दिया है और जांच के लिए जयपुर से टीम को बुलाया गया है।
खेत से मिली बमनुमा वस्तु, पुलिस जाब्ता तैनात
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर के रीको एरिया में खेत की खुदाई के दौरान एक बमनुमा वस्तु मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने उस गड्ढे को बंद करवा दिया है, जहां पर बमनुमा वस्तु मिली। मौके पर पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है। वस्तु की जांच के लिए जयपुर से विशेष टीम को भी बुलाया गया है।
Trending Videos
उद्योग नगर थाना एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि कल शाम सीकर के रीको एरिया में खेत के रास्ते के लिए खुदाई का काम चला रहा था। इसी दौरान ग्रेनेड जैसी दिखने वाली कोई बमनुमा वस्तु मिली, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एहतियात के तौर पर खुदाई के एरिया को पत्थर से कवर करवा दिया है, जिससे कि कोई भी उसके पास नहीं जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa: दौसा में एक बार फिर आमने-सामने आए विधायक और अफसर, जमीन से जुड़ा है मामला, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल
वहीं सुरक्षा कारणों से मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। अधिकारियों को मामले से अवगत करवाकर वस्तु की जांच के लिए जयपुर से विशेष टीम को बुलाया गया है। उनके द्वारा जांच करने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर वस्तु है क्या। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन