सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar Police seized 110 cartons of illegal liquor from a tractor-trolley arrested two smugglers

सीकर पुलिस का तस्करों पर बड़ा प्रहार, ट्रैक्टर-ट्रॉली से पकड़ी 110 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब; दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सीकर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने करीब 8 लाख रुपये मूल्य की 110 कार्टन हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
 

Sikar Police seized 110 cartons of illegal liquor from a tractor-trolley arrested two smugglers
सीकर पुलिस ने पकड़ी 110 कार्टन अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 लाख रुपये मूल्य की 110 कार्टन हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।


विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थानाधिकारी इरफान मोरड़िया के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बिछाया जाल
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो युवक बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर चंवरपुरा से बाडालिया की ओर जाने वाले रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जोधों की ढाणी के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


बोरियों के नीचे छिपा रखी थी शराब
तलाशी के दौरान ट्रॉली में रखी प्लास्टिक की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 110 कार्टन हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुरेंद्र खिलेरी (25) निवासी गणेशपुरा थाना धोद तथा सुमित उर्फ सुमित कुमार (26) निवासी हरीपुरा थाना रानोली को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed