फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Soil Collapses During Deep Sewerage Excavation, 28-Year-Old Worker Trapped Under Debris

अरे बाप रे: सीकर में सीवरेज खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, 22 फीट गहरे गड्ढे में दबा मजदूर; बचाव अभियान जारी

Sun, 09 Aug 2026 09:26 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 09:26 AM IST
सार

सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पिपराली रोड पर सीवरेज खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 22 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहा 28 वर्षीय मजदूर सिकंदर अली दब गया। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू में जुटी है, आसपास के हॉस्टल खाली कराए गए।

विज्ञापन
Soil Collapses During Deep Sewerage Excavation, 28-Year-Old Worker Trapped Under Debris
सीवरेज की गहरी खुदाई में धंसी मिट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पिपराली रोड स्थित आदर्श गर्ल्स हॉस्टल के पास अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे करीब 22 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहा एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिपराली रोड पर सीवरेज लाइन बिछाने के लिए गहरी खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान नीचे काम कर रहे मजदूर पर अचानक ऊपर की मिट्टी भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गया। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर पर भी उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन

उद्योग नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार बुडानिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। गड्ढे की अधिक गहराई और दोबारा मिट्टी धंसने की आशंका को देखते हुए बचाव कार्य बेहद सावधानी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जयपुर में सुबह 6 बजे से बारिश, शहर के कई हिस्सों में जलभराव; 10 अगस्त से और तेज होगा मानसून

मलबे में दबे मजदूर की पहचान 28 वर्षीय सिकंदर अली, पुत्र नवाब अली, निवासी इस्लामिया चौक, सीकर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह शनिवार को सीवरेज कार्य के लिए मौके पर पहुंचा था और काम के दौरान हादसे का शिकार हो गया। बचाव दल मशीनों और अन्य संसाधनों की मदद से एक-एक फीट मलबा हटाकर मजदूर तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। मौके पर मौजूद अन्य मजदूर भी रेस्क्यू टीम की सहायता कर रहे हैं।

हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के हॉस्टलों को भी खाली करा दिया गया है, ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed