फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Special arrangements for Khatushyam Ji Temple Fair, Madar-Rewari-Phulera Express extended to Sarai Rohilla

Sikar: खाटूश्याम जी मंदिर मेले पर विशेष व्यवस्था, मदार-रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस का सराय रोहिल्ला तक विस्तार

Mon, 23 Feb 2026 05:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Feb 2026 05:35 PM IST
सार

Train Status: खाटूश्याम जी मेले पर मदार-रेवाड़ी-फुलेरा प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का दिल्ली सराय रोहिल्ला तक विस्तार किया गया है। 24 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक पांच-पांच ट्रिप संचालित होंगी। अतिरिक्त ठहराव और 20 डिब्बों के साथ सेवा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
Special arrangements for Khatushyam Ji Temple Fair, Madar-Rewari-Phulera Express extended to Sarai Rohilla
मदार-रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस का दिल्ली के सराय रोहिल्ला तक विस्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाटूश्याम जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मदार-रेवाड़ी-फुलेरा प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का विस्तार दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक करने का निर्णय लिया है। अब यह रेलसेवा रेवाड़ी के स्थान पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से संचालित होगी, जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

 
निर्धारित तिथियों में पांच-पांच ट्रिप का संचालन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19617, मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 24.02.26 से 28.02.26 तक कुल 05 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह गाड़ी मदार (अजमेर) से प्रतिदिन 17.10 बजे रवाना होकर रात्रि 01.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan: 'दो साल बनाम पांच साल' पर गहलोत का हमला, बोले- किसी भी सरकार ने ऐसा मूर्खतापूर्ण बयान नहीं दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19620, दिल्ली सराय रोहिल्ला-मदार (अजमेर) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 25.02.26 से 01.03.26 तक 05 ट्रिप संचालित होगी। यह गाड़ी दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन 02.30 बजे रवाना होकर 09.20 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
 
अतिरिक्त ठहराव और डिब्बों की संरचना
यह रेलसेवा पूर्व निर्धारित ठहरावों के अतिरिक्त पटौदी रोड, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी। रेलसेवा में 18 साधारण श्रेणी के डिब्बे तथा 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे का उद्देश्य मेले के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना और अतिरिक्त भीड़ के दबाव को संतुलित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed