Rajasthan News: सीकर में सोलर वेंडर की संदिग्ध मौत, दुकान में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट में गंभीर आरोप
Sikar News: सीकर में सोलर वेंडर मंगलचंद की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दुकान में फंदे पर लटके मिले युवक के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें कई आरोप दर्ज हैं। वहीं, परिजनों ने धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सोलर वेंडर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपनी ही दुकान के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी।
पुलिस को प्लाई हटाकर अंदर जाना पड़ा
एएसआई विद्याधर सिंह के अनुसार, पालवास रोड स्थित पूनम रेस्टोरेंट के सामने एक दुकान में युवक के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने दुकान के साइड से प्लाई हटाकर अंदर देखा, जहां युवक लटका हुआ मिला। उसकी पहचान 30 वर्षीय मंगलचंद के रूप में हुई, जो तासर गांव का निवासी था और सोलर वेंडर के रूप में कार्यरत था।
परिजनों ने लगाए धमकियों के आरोप
मृतक के भाई ने शिकायत में बताया कि मंगलचंद के कई लोगों के पास पैसे बकाया थे और उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें सुसाइड नोट लिखा हुआ है और कुछ लोगों के नाम दर्ज हैं, जिन पर आरोप लगाए गए हैं।
एक दिन से लापता था युवक
परिजनों के अनुसार, मंगलचंद एक दिन पहले सुबह घर से निकला था, लेकिन दोपहर के बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। जब परिवार के लोगों ने दुकान की जांच की तो वह अंदर से बंद मिली, जबकि उसकी बाइक बाहर खड़ी थी। बाद में उसके भाई ने शटर के नीचे से झांककर देखा तो वह अंदर फंदे पर लटका हुआ नजर आया।
पढ़ें- भिवाड़ी में मदरसन प्लांट पर मजदूरों का उबाल: वेतन बढ़ाने और व्यवहार सुधार की मांग; सुरक्षा के बीच धरना जारी
हाल ही में शुरू की थी दुकान
बताया जा रहा है कि मंगलचंद अविवाहित था और करीब आठ महीने पहले ही उसने सीकर में अपनी दुकान शुरू की थी। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है।
पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सुसाइड नोट के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.