फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Temple Priest Dies by Suicide After Hanging Himself; Police Launch Investigation into the Case

Sikar: सीकर के लक्ष्मीनाथ मंदिर में पुजारी की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिलने से मामला गरमाया

Sun, 05 Jul 2026 03:12 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 03:12 PM IST
सार

सीकर के शिश्यूं गांव स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में पुजारी रामअवतार का शव फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद होने के बाद मामला संवेदनशील हो गया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और नामजद लोगों पर कार्रवाई की मांग की, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Temple Priest Dies by Suicide After Hanging Himself; Police Launch Investigation into the Case
मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र के शिश्यूं गांव स्थित प्राचीन लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मंदिर परिसर में 42 वर्षीय पुजारी रामअवतार का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिलने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में पुजारी रामअवतार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फंदा लगाने के लिए गैस सिलेंडर का सहारा लिया गया था। शनिवार सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी शीतल देवी मंदिर के पट खोलने पहुंचीं तो उन्होंने रामअवतार को फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया तथा पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। इसी दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, नोट में कुछ लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं, उनके खिलाफ पहले कार्रवाई की जाए, उसके बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाए। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के बाहर धरना दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद धरना समाप्त हुआ और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का आरोप है कि यह केवल आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे गंभीर कारण हो सकते हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें दर्ज तथ्यों की जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed