फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu News: 13 Ashtadhatu Idols Stolen from 1,200-Year-Old Jain Temple, Heritage Worth Crores Targeted

Churu News: 1200 साल पुराने जैन मंदिर से 13 अष्टधातु प्रतिमाएं चोरी, करोड़ों की धरोहर पर हाथ साफ

Mon, 29 Jun 2026 11:32 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 11:32 PM IST
सार

तारानगर के प्राचीन जैन मंदिर से 13 बेशकीमती अष्टधातु प्रतिमाओं की चोरी ने जैन समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस को मौके से गैस कटर और एक ट्रेन टिकट मिला है, जिसके आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Churu News: 13 Ashtadhatu Idols Stolen from 1,200-Year-Old Jain Temple, Heritage Worth Crores Targeted
तारानगर में प्राचीन जैन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तारानगर कस्बे स्थित करीब 1200 वर्ष पुराने ऐतिहासिक जैन मंदिर में हुई बड़ी चोरी की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। चोर मंदिर के गर्भगृह में स्थापित 17 प्राचीन प्रतिमाओं में से 13 बेशकीमती अष्टधातु प्रतिमाएं चोरी कर ले गए। घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। गर्भगृह से प्रतिमाएं गायब देखकर उन्होंने तुरंत मंदिर प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मंदिर परिसर के तीन अलग-अलग स्थानों पर लगे ताले टूटे मिले हैं। मौके से एक गैस कटर और रेवाड़ी का एक ट्रेन टिकट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस महत्वपूर्ण सुराग मानकर जांच कर रही है। आशंका है कि चोर देर रात मंदिर में घुसे और गर्भगृह तक पहुंचकर प्राचीन प्रतिमाएं चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चोरी हुई प्रतिमाएं अष्टधातु से निर्मित हैं और उनका ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व बेहद महत्वपूर्ण है। इनकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश है और लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी तथा प्रतिमाओं की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: सरकारी स्कूल में भरभराकर गिरी छत की पट्टियां, बच्चों के पहुंचने से पहले टला बड़ा हादसा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंदिर परिसर तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में तीन संदिग्ध व्यक्ति कैमरों में दिखाई दिए हैं। पुलिस का मानना है कि इन्हीं संदिग्धों ने वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और पड़ोसी जिलों व राज्यों को भी अलर्ट किया गया है।


घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और विशेषज्ञ टीम की मदद से शीघ्र खुलासा करने की मांग की। वहीं भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से मंदिर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

इस सनसनीखेज चोरी ने न केवल जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, बल्कि ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जैन समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और चोरी गई प्रतिमाएं बरामद नहीं की गईं, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed