Rajasthan: चूरू में दर्दनाक सड़क हादसा, आग में जिंदा जल गए तीन लोग; जिंदगी और मौत से जूझ रही पांच जिंदगियां
Rajasthan: राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में थिरपली और चांदगोठी के बीच दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा थिरपली और चांदगोठी के बीच हुआ, जहां दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हालात बेहद भयावह हो गए।
तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया राहत व बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही हमीरवास पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: गहलोत-पायलट की फोटो पर मदन राठौड़ ने कसा तंज, बोले- साथ में तस्वीर खिंचवाना राजनीतिक मजबूरी
तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X