सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Waterlogging occurred outside exam center due to heavy rain before NEET exam in Sinhrawat village

री-नीट परीक्षा से पहले छात्रों की अग्निपरीक्षा! केंद्र के बाहर भरा पानी, तख्तों के सहारे पहुंचाए गए अभ्यर्थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

सीकर जिले के सिंगरावट गांव में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान भारी बारिश और जलभराव ने अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। परीक्षा केंद्र के मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने तत्काल लकड़ी के तख्तों और बेंचों से अस्थायी रैंप बनाकर अभ्यर्थियों को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, जिससे परीक्षा समय पर और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।
 

Waterlogging occurred outside exam center due to heavy rain before NEET exam in Sinhrawat village
सिंहरावट गांव में री नीट परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र के बाहर तेज बरसात के कारण हुआ जल भराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले में रविवार को आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र से पहले बारिश और जलभराव की चुनौती का सामना करना पड़ा। धोद विधानसभा क्षेत्र के सिंगरावट गांव स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह से जारी मूसलाधार बारिश के कारण परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश मार्ग पर पानी भर गया। इससे परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।



परीक्षा से पहले बढ़ी मुश्किलें
सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्र के बाहर सड़क और प्रवेश मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए। ऐसे में कई अभ्यर्थियों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। परीक्षा को लेकर पहले से ही मानसिक दबाव में आए विद्यार्थियों के सामने यह स्थिति किसी अतिरिक्त परीक्षा से कम नहीं थी। हालांकि, प्रशासन ने समय रहते स्थिति को संभालते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने बनाई अस्थायी राह
जलभराव की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी के तख्तों और बेंचों की सहायता से अस्थायी रैंप तैयार कराया। इसके बाद अभ्यर्थियों को एक-एक कर सुरक्षित तरीके से उसी रास्ते से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया। परीक्षा केंद्र के बाहर का यह दृश्य पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने प्रशासन की त्वरित व्यवस्था की सराहना भी की।
विज्ञापन


मोटर पंप से शुरू हुई पानी निकासी
इधर, लोसल नगर पालिका की टीम भी मौके पर पहुंची और मोटर पंप लगाकर पानी की निकासी का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने लगातार जलभराव कम करने का प्रयास किया ताकि परीक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। प्रशासन की तत्परता के चलते सभी अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके और परीक्षा निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: कोटपूतली में परीक्षा शुरू, इंटरनेट बंद; 19 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा और सुविधा को दी गई प्राथमिकता
गौरतलब है कि रविवार सुबह से लगातार बारिश होने के कारण परिसर के बाहर जलभराव की स्थिति बन गई थी। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लकड़ी के तख्तों से अस्थायी रैंप बनाया गया, जिसके माध्यम से सभी परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed