{"_id":"6a2a26e2cc375a4f0a0ad6d6","slug":"youth-congress-held-a-torch-march-in-sikar-to-protest-the-paper-leak-case-sikar-news-c-1-1-noi1552-4382119-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: NEET पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, सीकर में निकाला मशाल जुलूस; केंद्र सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: NEET पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, सीकर में निकाला मशाल जुलूस; केंद्र सरकार को घेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध के बीच सीकर में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
सीकर में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले को लेकर अब राजनीतिक विरोध भी तेज होने लगा है। इसी क्रम में बुधवार रात सीकर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकाले गए मशाल जुलूस में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में मशाल और पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म नजर आया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि देश के करोड़ों छात्र-छात्राएं कठिन मेहनत और वर्षों की तैयारी के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार हो रहे पेपर लीक युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: जिंदगी की जंग लड़ रही मां, बाहर मौसी ने आंचल फैलाकर निभाया फर्ज
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। चिब ने मांग की कि छात्रों को न्याय दिलाने और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बहाल करने के लिए केंद्र सरकार तुरंत प्रभावी कदम उठाए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि NEET, सीयूईटी, एसएससी जीडी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है। ऐसे में सरकार को जवाबदेही तय करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और परीक्षा घोटालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।