सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Punjab Governor welcomed in Sirohi Rajasthan BJP officials presented him with sword

Rajasthan: सिरोही में हुआ पंजाब के राज्यपाल का स्वागत, भाजपा पदाधिकारियों ने भेंट की प्रसिद्ध तलवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को सिरोही पहुंचे। यहां कुछ समय रुकने के बाद वह  रेवदर के निम्बज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
 

Punjab Governor welcomed in Sirohi Rajasthan BJP officials presented him with sword
सिरोही। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का सिरोही में भाजपाईयों द्वारा अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को सिरोही पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंड़ारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेंट की।

Trending Videos


निम्बज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे कटारिया 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि राज्यपाल कटारिया के सिरोही सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा पहनाकर और तलवार भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल कटारिया अल्प समय के लिए सर्किट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष भंड़ारी से भाजपा नेत्री एवं विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंड़ारी की कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद वे रेवदर के निम्बज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शाहपुरा में बदमाश बेखौफ, कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

जिला कलेक्टर और  पुलिस अधीक्षक ने की आगवानी
सिरोही जिले में राज्यपाल कटारिया का भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे पूर्व, राज्यपाल कटारिया के सिरोही पहुंचने पर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान की अगुवाई में आला अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। थोड़ी देर रुकने और भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed