सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   These 10 trains will have temporary halt at Naraina station from February 22 to 27, 2026.

Sirohi News: दादूदयाल मेले के मद्देनजर नरैना स्टेशन पर 10 रेलसेवाओं का अस्थाई ठहराव घोषित, जानें शेड्यूल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: दादूदयाल मेले के दौरान 22 से 27 फरवरी 2026 तक नरैना स्टेशन पर 10 रेलसेवाओं का 2 मिनट का अस्थाई ठहराव रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह विशेष व्यवस्था घोषित की है।

These 10 trains will have temporary halt at Naraina station from February 22 to 27, 2026.
दादूदयाल मेले के मद्देनजर नरैना स्टेशन पर 10 रेलसेवाओं का अस्थाई ठहराव घोषित (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही के नरैना में आयोजित होने वाले दादूदयाल मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी 22 से 27 फरवरी 2026 तक 10 रेलसेवाओं का नरैना स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव रहेगा। यह निर्णय मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Trending Videos

 
साबरमती और योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 21.36 बजे आगमन एवं 21.38 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 04.32 बजे आगमन एवं 04.34 बजे प्रस्थान करेगी।
 
गांधीनगर कैपिटल और दौलतपुर चौक रेलसेवाओं का ठहराव
गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 19.01 बजे आगमन एवं 19.03 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 05.27 बजे आगमन एवं 05.29 बजे प्रस्थान करेगी।
 
अजमेर और अमृतसर के बीच संचालित रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 23.02.26 व 25.02.26 को नरैना स्टेशन पर 18.48 बजे आगमन एवं 18.50 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 27.02.26 को नरैना स्टेशन पर 07.32 बजे आगमन एवं 07.34 बजे प्रस्थान करेगी।

पढ़ें- Sirohi: संत सरोवर के पुनर्विकास को 7.26 करोड़ की स्वीकृति, वॉकवे और आधुनिक पार्क से बदलेगा माउंटआबू का स्वरूप
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उदयपुर सिटी और योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 19609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 23.02.26 व 26.02.26 को नरैना स्टेशन पर 20.32 बजे आगमन एवं 20.34 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 23.02.26 व 25.02.26 को नरैना स्टेशन पर 07.22 बजे आगमन एवं 07.24 बजे प्रस्थान करेगी।
 
अजमेर और जम्मूतवी रेलसेवाओं को भी मिलेगा लाभ
गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 15.05 बजे आगमन एवं 15.07 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 10.42 बजे आगमन एवं 10.44 बजे प्रस्थान करेगी।
 
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अस्थाई ठहराव केवल दादूदयाल मेले की अवधि तक प्रभावी रहेगा। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed