फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two female Bangladeshi nationals residing illegally were apprehended in Abu Road;

Rajasthan: सिरोही में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, सखी सेंटर में रखा गया

Mon, 20 Jul 2026 09:04 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 09:04 PM IST
सार

सिरोही के आबूरोड में पुलिस ने एकांत मकान में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में उनके पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिले। फिलहाल दोनों को वन स्टॉप सखी सेंटर में रखा गया है और बांग्लादेश प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Two female Bangladeshi nationals residing illegally were apprehended in Abu Road;
दोनों महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड शहर के उमरणी क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिला नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों महिलाएं एकांत में बने मकान में छिपकर रह रही थीं। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें सिरोही जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सखी सेंटर लाया गया है। फिलहाल दोनों को वहीं रखा गया है तथा उनके बांग्लादेश प्रत्यावर्तन के लिए आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर आबूरोड के उमरणी स्थित रॉयल राजस्थान स्कूल के सामने एकांत में बने मकान पर दबिश दी गई। वहां पहली मंजिल पर दो महिलाएं मिलीं, जिन्होंने पूछताछ में अपनी पहचान बांग्लादेश निवासी मोनिया खातून और ईसा इस्लाम के रूप में बताई।

विज्ञापन

आबूरोड सदर थाने में प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों महिलाएं भारत में रहने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद जिला विशेष शाखा, आईबी सिरोही, सीआईडी जोन यूनिट और अन्य एजेंसियों ने उनसे विस्तृत पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: वीडियो बनाने से रोका तो भड़के युवक, ग्रामीणों को रौंदने का प्रयास; एक का हाथ टूटा

पूछताछ में दोनों महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में प्रवेश कर विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए उमरणी पहुंची थीं। जांच में उनके पास किसी भी प्रकार के यात्रा या पहचान संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिले।

पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं के बांग्लादेश प्रत्यावर्तन के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), पश्चिम बंगाल, गृह विभाग, आसूचना ब्यूरो (आईबी) तथा संबंधित एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा कि जिले में विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9530431323 पर दें। इस कार्रवाई में आबूरोड सदर थानाधिकारी प्रदीप डांगा, जिला विशेष शाखा प्रभारी चन्द्रवीर, महावीर सिंह, मोहब्बत सिंह, अमृत, दिनेश, महिला कांस्टेबल सुन्दर तथा कालिका यूनिट आबूरोड की कांस्टेबल सुगना शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed