{"_id":"6a86c9ee703b3637650dee62","slug":"sub-inspector-arrested-while-accepting-demanded-10000-to-settle-a-cyber-case-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: साइबर केस निपटाने के लिए मांगे 10 हजार; 3500 की रिश्वत लेते SI राजेंद्र यादव को ACB ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: साइबर केस निपटाने के लिए मांगे 10 हजार; 3500 की रिश्वत लेते SI राजेंद्र यादव को ACB ने दबोचा
Thu, 20 Aug 2026 03:05 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 20 Aug 2026 03:05 PM IST
सार
Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कोटपूतली थाने के सब-इंस्पेक्टर को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले के निस्तारण के नाम पर पीड़ित से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कोटपूतली थाने के सब-इंस्पेक्टर को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले के निस्तारण के नाम पर पीड़ित से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी से घूस की रकम बरामद कर ली है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
साइबर धोखाधड़ी का मामला था लंबित
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, कोटपूतली थाने में साइबर धोखाधड़ी से जुड़ा मामला निस्तारण के लिए लंबित चल रहा था। इसके निस्तारण के लिए आरोपी सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव ने कथित तौर पर 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सत्यापन में शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचने के लिए विशेष कार्रवाई की।
पहले दिए 1,500 रुपये, फिर 3,500 लेते ही ACB का एक्शन
एसीबी कार्रवाई से एक दिन पहले शिकायतकर्ता द्वारा 1,500 रुपये दिए जा चुके थे। इसके बाद गुरुवार को एसीबी की टीम ने मौके पर जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव को 3,500 रुपये की रिश्वत दी, वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी एसआई राजेंद्र यादव को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 21 मिनट ही चली विधानसभा; स्कूलों में प्रवेश के मुद्दे पर हुआ जोरदार हंगामा
रिश्वत की रकम बरामद, आगे की कार्रवाई शुरू
एसीबी टीम ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर से रिश्वत की राशि बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसीबी मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।