फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gold and silver rain at Shri Sanwaliya Seth Temple during the month of Shravan; donations worth ₹35.66 crore.

Chittorgarh: श्रावण में सांवलिया सेठ मंदिर को मिला 35.66 करोड़ का दान, भंडार से निकला 1 किलो से ज्यादा सोना

Wed, 19 Aug 2026 09:59 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 09:59 PM IST
सार

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं ने 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपये का दान दिया। भंडार से 1 किलो 38 ग्राम सोना और 133 किलो 653 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई।

 

विज्ञापन
Gold and silver rain at Shri Sanwaliya Seth Temple during the month of Shravan; donations worth ₹35.66 crore.
श्री सांवलिया सेठ मंदिर मे अद्धभुत दान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर दान किया। मंदिर की भंडार दानपेटी की गणना पूरी होने के बाद सामने आया कि भंडार और अन्य माध्यमों से मंदिर को कुल 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा भंडार से 1 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 133 किलो 653 ग्राम चांदी भी मिली है।

विज्ञापन

भंडार से मिले 27.89 करोड़ रुपये
श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि 11 अगस्त 2026 से शुरू हुई भंडार दानपेटी की गणना बुधवार को छठे चरण के साथ पूरी हुई। भंडार से कुल 27 करोड़ 89 लाख 54 हजार 347 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई। भंडार की गणना के दौरान बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी मिला। इसमें 1 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 133 किलो 653 ग्राम चांदी शामिल है।

विज्ञापन


पढ़ें:  21 सितंबर को महापौर का चुनाव, 22 को उपमहापौर के लिए मतदान; जानें नतीजे कब आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य माध्यमों से 7.77 करोड़ रुपये मिले
मंदिर को भंडार के अलावा मनीऑर्डर, ऑनलाइन माध्यम और भेंट के जरिए भी दान प्राप्त हुआ। इन माध्यमों से कुल 7 करोड़ 77 लाख 10 हजार 81 रुपये मंदिर को मिले। भंडार से प्राप्त राशि और अन्य माध्यमों से मिले दान को मिलाकर मंदिर को कुल 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपये प्राप्त हुए हैं।

श्रावण मास में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रावण मास के दौरान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान के प्रति आस्था प्रकट करते हुए बड़ी मात्रा में दान किया। मंदिर में सोना-चांदी और करोड़ों रुपये का दान मिलने से श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर सामने आई है। भंडार गणना के दौरान मंदिर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी और बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद
भंडार गणना के दौरान मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी, मीठूलाल जाट, किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर और हरिराम गाडरी मौजूद रहे। इनके अलावा प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्र सिंह, मंदिर एवं संपदा अधिकारी भेरू गिरि गोस्वामी, स्टोर प्रभारी मनोहर लाल शर्मा, सहायक सुरक्षा प्रभारी बिहारी लाल गुर्जर, यशोदा विहार एवं ब्रह्मभोज प्रभारी उदयनाथ, भोजनशाला प्रभारी भेरूलाल गुर्जर और सहायक कैशियर जितेंद्र त्रिपाठी सहित मंदिर के कर्मचारी और बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रावण मास की भंडार गणना से सामने आए आंकड़े श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाते हैं। मंदिर में राजस्थान ही नहीं, देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed