फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Reservation lottery for Udaipur Municipal Corporation's 80 wards completed news in hindi

पंचायत-निकाय चुनाव: उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पूरी, जानिए किस वर्ग को कितनी सीटें

Mon, 17 Aug 2026 05:37 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 05:37 PM IST
सार

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पूरी हो गई। 32 वार्ड सामान्य, 16 सामान्य महिला, 11 ओबीसी, 5 ओबीसी महिला, 5 एससी, 3 एससी महिला, 5 एसटी और 3 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुए। मेयर पद अनारक्षित रहेगा।

विज्ञापन
Reservation lottery for Udaipur Municipal Corporation's 80 wards completed news in hindi
उदयपुर निकाय चुनाव लॉटरी सम्पन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर उदयपुर में वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। जिला परिषद सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया करीब एक घंटे में पूरी हुई। लॉटरी के बाद नगर निगम के सभी 80 वार्डों का आरक्षण तय हो गया है। इसके साथ ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो गई है।

लॉटरी प्रक्रिया जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ और जितेंद्र ओझा की मौजूदगी में कराई गई। नगर निगम के 80 वार्डों में 32 वार्ड सामान्य (ओपन) रखे गए हैं, जबकि 16 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
आरक्षण श्रेणी वार्डों की संख्या
सामान्य (ओपन) 32
सामान्य महिला 16
ओबीसी (ओपन) 11
ओबीसी महिला 5
एससी (ओपन) 5
एससी महिला 3
एसटी (ओपन) 5
एसटी महिला 3
कुल 80

मेयर की सीट अनारक्षित
इस बार उदयपुर नगर निगम में मेयर की सीट अनारक्षित (ओपन) रखी गई है। इसका मतलब है कि पात्रता पूरी करने वाला किसी भी वर्ग का व्यक्ति मेयर पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। मेयर पद अनारक्षित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों में दावेदारी को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


किस वार्ड में किस वर्ग के लिए आरक्षण?

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों का आरक्षण इस प्रकार है

वार्ड आरक्षण
1 अनारक्षित ओपन
2 ओबीसी ओपन
3 अनारक्षित ओपन
4 अनारक्षित महिला
5 अनारक्षित ओपन
6 ओबीसी ओपन
7 एससी ओपन
8 अनारक्षित महिला
9 एससी ओपन
10 अनारक्षित ओपन
11 ओबीसी ओपन
12 अनारक्षित ओपन
13 एसटी महिला
14 ओबीसी ओपन
15 अनारक्षित ओपन
16 अनारक्षित महिला
17 अनारक्षित महिला
18 अनारक्षित ओपन
19 अनारक्षित ओपन
20 अनारक्षित ओपन
21 ओबीसी ओपन
22 ओबीसी ओपन
23 ओबीसी ओपन
24 अनारक्षित ओपन
25 अनारक्षित ओपन
26 अनारक्षित ओपन
27 अनारक्षित महिला
28 अनारक्षित ओपन
29 अनारक्षित ओपन
30 एससी ओपन
31 अनारक्षित महिला
32 एससी ओपन
33 अनारक्षित ओपन
34 ओबीसी महिला
35 अनारक्षित महिला
36 अनारक्षित महिला
37 एससी ओपन
38 ओबीसी महिला
39 अनारक्षित ओपन
40 अनारक्षित महिला
41 एसटी ओपन
42 एसटी महिला
43 एसटी ओपन
44 अनारक्षित ओपन
45 अनारक्षित ओपन
46 अनारक्षित ओपन
47 एससी महिला
48 ओबीसी ओपन
49 अनारक्षित ओपन
50 अनारक्षित ओपन
51 अनारक्षित ओपन
52 अनारक्षित महिला
53 अनारक्षित ओपन
54 अनारक्षित ओपन
55 ओबीसी महिला
56 अनारक्षित ओपन
57 अनारक्षित महिला
58 अनारक्षित महिला
59 एससी महिला
60 अनारक्षित महिला
61 ओबीसी महिला
62 एसटी महिला
63 अनारक्षित ओपन
64 अनारक्षित ओपन
65 एसटी ओपन
66 अनारक्षित ओपन
67 एससी महिला
68 ओबीसी महिला
69 अनारक्षित महिला
70 अनारक्षित ओपन
71 ओबीसी ओपन
72 ओबीसी ओपन
73 अनारक्षित महिला
74 ओबीसी ओपन
75 अनारक्षित ओपन
76 अनारक्षित महिला
77 एसटी ओपन
78 अनारक्षित ओपन
79 एसटी ओपन
80 अनारक्षित ओपन

आरक्षण तय होते ही बढ़ी दावेदारों की सक्रियता
वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। अब राजनीतिक दल आरक्षित वार्डों के हिसाब से प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करेंगे। खास तौर पर महिला, ओबीसी, एससी और एसटी के लिए आरक्षित वार्डों में नए दावेदार सामने आने की संभावना है।


कांग्रेस ने सभी 80 वार्डों में चुनाव लड़ने की तैयारी बताई
लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी 80 वार्डों में पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

पढे़ं: नितिन नवीन की टीम में राजस्थान का दबदबा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी

भाजपा बोली- 12 महीने चुनावी मोड में रहती है पार्टी
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा साल के 12 महीने चुनावी मोड में रहती है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से नगर निगम के सभी 80 वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे और मेरिट के आधार पर प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे।


उदयपुर नगर निगम में 4.15 लाख से ज्यादा मतदाता
नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में 4,15,672 मतदाता हैं। वहीं उदयपुर जिले के अन्य नगर निकायों में भी मतदाता दर्ज हैं।

नगर निकाय मतदाता
उदयपुर नगर निगम 4,15,672
मावली 8,118
वल्लभनगर 8,277
भींडर 13,739
फतेहनगर-सनवाड़ 17,473
कानोड़ 9,330
कुल 4,72,609

वार्डों का आरक्षण और मेयर पद के अनारक्षित होने के बाद उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब निगाहें भाजपा और कांग्रेस की ओर से संभावित प्रत्याशियों के चयन और टिकट की घोषणा पर रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed