फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Students at Udaipur Sukhadia University stage a hunger strike over hostel mismanagement and many issues

Rajasthan: सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में छात्रों का आंदोलन, हॉस्टल अव्यवस्था और मराठी भाषा केंद्र पर घमासान

Tue, 28 Jul 2026 06:01 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 06:01 PM IST
सार

Rajasthan News: उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की अव्यवस्थाओं, छात्रसंघ चुनाव, स्वच्छ पेयजल और प्रस्तावित मराठी भाषा केंद्र के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र प्रशासनिक भवन के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।

विज्ञापन
Students at Udaipur Sukhadia University stage a hunger strike over hostel mismanagement and many issues
उदयपुर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में विभिन्न छात्र मांगों को लेकर सोमवार को छात्रों ने प्रशासनिक भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चार छात्र प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था पर छात्रों का गुस्सा
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र हॉस्टल की मूलभूत सुविधाओं, छात्रसंघ चुनाव, स्वच्छ पेयजल और विश्वविद्यालय में प्रस्तावित मराठी भाषा केंद्र के विरोध सहित कई मुद्दों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति को देखते हुए प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रों से समझाइश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन


'पानी और बिजली की समस्या से छात्र परेशान'
भूख हड़ताल पर बैठे छात्रनेताओं ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में नहाने और दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। बिजली की बार-बार कटौती के कारण छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आर्ट्स और लॉ कॉलेज में लगे वाटर कूलरों की नियमित सफाई नहीं होने से छात्र गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव कराने की उठी मांग
छात्रनेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव होने से छात्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने जल्द चुनाव कराने की मांग की।

मराठी भाषा केंद्र का किया विरोध
एक छात्रनेता ने विश्वविद्यालय में मराठी भाषा को बढ़ावा देने का विरोध करते हुए कहा कि राजस्थान में राजस्थानी भाषा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय में मराठी भाषा केंद्र खोला गया तो छात्र इसका विरोध करेंगे।

छात्रा ने बताई हॉस्टल की परेशानियां
मौके पर मौजूद छात्रा ने बताया कि हॉस्टल में लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से पढ़ाई प्रभावित होती है। बिजली नहीं होने पर पानी की मोटर भी बंद रहती है, जिससे टंकियां खाली हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्टल भवन जर्जर हो चुका है और अभिभावकों के बैठने के लिए भी विश्वविद्यालय परिसर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।


पुलिस पहुंची, लेकिन नहीं माने छात्र
प्रदर्शन के दौरान प्रतापनगर थाना प्रभारी अजय सिंह राव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर कायम रहे।

यह भी पढ़ें: भरतपुर बांके बिहारी मंदिर: दान में दिए हीरे के साथ रसीद भी गायब; सरकार ने जांच बैठाई

छात्रों की प्रमुख मांगें

  • हॉस्टल में 24 घंटे पानी और बिजली की व्यवस्था।
  • स्वच्छ पेयजल और वाटर कूलरों की नियमित सफाई।
  • छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराए जाएं।
  • हॉस्टल भवनों का रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कराई जाए।
  • विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed