सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Thousands Chant Navkar Mahamantra for World Peace Across 108 Countries

Navkar Mantra Jaap: 108 देशों में एक साथ उठी विश्व शांति की आवाज, उदयपुर बना मुख्य केंद्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ने फतह स्कूल मैदान में 60 हजार वर्ग फीट के पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक जाप का आयोजन किया। इसमें 108 देशों में एक साथ विश्व शांति की कामना की।

Thousands Chant Navkar Mahamantra for World Peace Across 108 Countries
उदयपुर में सामूहिक जाप कर विश्व शांति की कामना की गई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झीलों की नगरी उदयपुर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर एक ऐसा अलौकिक दृश्य उपस्थित हुआ, जिसने पूरे शहर को भक्ति और एकता के रंग में रंग दिया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में फतह स्कूल मैदान में करीब 60 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में सजे विशाल पांडाल में हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने एक स्वर में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप कर विश्व शांति और सद्भाव की कामना की।
Trending Videos


एक ही ड्रेस में पहुंचे श्रद्धालु
एक समान ड्रेस कोड में पहुंचे श्रद्धालुओं की यह एकजुटता न केवल आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश भी दे गई। इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि यह केवल उदयपुर तक सीमित नहीं था। एक ही समय पर विश्व के 108 देशों में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र का जाप कर वैश्विक स्तर पर शांति का संदेश फैलाया। JITO के चेयरमैन यशवंत आंचलिया और सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विधानसभा की चार वित्तीय समितियों का गठन, पढिए पूरी सूची, किस समिति का क्या काम

कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की पत्नी अनिता कटारिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व मेयर रजनी डांगी, शहर भाजपा अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, शहर अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ और आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं की बड़े पैमाने पर भागीदारी ने इस धार्मिक आयोजन को एक सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया।

भीलवाड़ा में राज्यपाल ने क्या कहा
भीलवाड़ा में विश्व नवकार महामंत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि नवकार महामंत्र किसी एक व्यक्ति विशेष की स्तुति नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति में रची-बसी आत्मशुद्धि, आस्था और साधना का सार्वभौमिक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह महामंत्र मनुष्य को भीतर से सशक्त बनाता है और उसे उच्चतर जीवन मूल्यों की ओर अग्रसर करता है। बागड़े ने इसे विश्व के प्राचीनतम और पवित्रतम मंत्रों में से एक बताते हुए कहा कि यह अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतवाद जैसे महान सिद्धांतों पर आधारित है, जो आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक हैं।

राज्यपाल ने आगे कहा कि जैन धर्म की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि तीर्थंकरों ने अपने जीवन से यह सिखाया कि क्रोध, मोह और द्वेष जैसे आंतरिक शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर ही आत्मज्ञान और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी को इन विकारों का त्याग कर आत्मोन्नति के पथ पर चलने का आह्वान किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed