{"_id":"6a7826c6f172146dda096109","slug":"tributes-paid-to-martyrs-on-august-kranti-diwas-and-world-tribal-day-floral-tributes-offered-at-the-gandhi-statue-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4592786-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों को नमन, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों को नमन, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
Sun, 09 Aug 2026 03:57 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:57 PM IST
सार
उदयपुर के गुलाब बाग में अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया गया तथा गांधीजी के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन हुआ।
विज्ञापन
अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार सुबह उदयपुर के गुलाब बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला अर्पित कर की। इस दौरान मौजूद लोगों ने 'रघुपति राघव राजा राम' और 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' जैसे गांधीजी के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम के बाद अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन एवं विश्व आदिवासी दिवस विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि 9 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। वर्ष 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया था और देशवासियों को 'करो या मरो' का मंत्र दिया था। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने देश की आजादी के संघर्ष को निर्णायक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajasthan: बारिश के बीच जयपुर में निकली तिरंगा यात्रा, जेपी नड्डा बोले- राष्ट्रगीत का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त
उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करने का अवसर है। आदिवासी समाज ने स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक न्याय के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंकज शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव, समानता और सामाजिक समरसता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर।