{"_id":"69ceb0e94f6a57d2e703aea9","slug":"saharanpur-clash-over-namaz-timing-in-saharanpur-village-six-injured-in-stone-pelting-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नमाज के समय को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, लाठी डंडे और पथराव में छह घायल","category":{"title":"Short Videos","title_hn":"शॉर्ट वीडियो","slug":"short-videos"}}
Saharanpur: नमाज के समय को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, लाठी डंडे और पथराव में छह घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सार
सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के बुड्ढाखेड़ा गांव में नमाज के समय को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद लाठी डंडे और पथराव में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के बुड्ढाखेड़ा गांव में नमाज के समय को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और पथराव होने से छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नमाज के समय को लेकर हुआ विवाद
बताया गया कि बुधवार देर रात गांव की मस्जिद में एक पक्ष के कुछ लोग निर्धारित समय से पहले नमाज पढ़ने पहुंच गए। इस पर मस्जिद के मुतवल्ली ने उन्हें तय समय पर नमाज पढ़ने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में बढ़कर विवाद में बदल गई।
Trending Videos

लाठी डंडे और पथराव में छह घायल
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष गली में आमने सामने आ गए और लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। मारपीट में एक पक्ष के हाजी फुरकान, हाफिज कुर्बान और इस्लाम घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के वसीम, वासिक उर्फ भूरा और साजिद को भी चोटें आईं।
एक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह ने बताया कि एक पक्ष के जहांगीर की तहरीर पर बबलू, शफाकत, साजिद, वासिक उर्फ भूरा, वसीम, नदीम, हैदर और सज्जाद के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।