{"_id":"69bbc5d99937a68ca209475f","slug":"saharanpur-fighting-over-molestation-in-jasmaur-pathanpura-lots-of-sticks-and-sticks-7-injured-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जसमौर पठानपुरा में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे, 7 घायल; वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल","category":{"title":"Short Videos","title_hn":"शॉर्ट वीडियो","slug":"short-videos"}}
Saharanpur: जसमौर पठानपुरा में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे, 7 घायल; वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार
जसमौर पठानपुरा में लियाकत और साजिद के परिवारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ डंडे बरसाए जा रहे हैं और गिरा-गिराकर पीटा जा रहा है। महिलाएं रो रही हैं और चिल्ला रही हैं, लेकिन मारपीट करने वाले रुक नहीं रहे हैं।
मारपीट की फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र के गांव जसमौर पठानपुरा में बुधवार रात दो परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से छह की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव के लियाकत और साजिद के परिवारों के बीच हुई। बताया जा रहा है कि किसी महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी बेहट में प्राथमिक उपचार के बाद लियाकत के पुत्र सावेज (23), परवेज (22), आसिफ (21) और आरिफ (32) तथा दूसरे पक्ष के शरीफ (23), शाबाज (24) और सादिक (28) को गंभीर चोटें लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसमें लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर वार करते दिख रहे हैं। इस घटना ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।