Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   dhanteras 2026 shopping items according to zodiac sign

धनतेरस 2026: बर्तन-झाड़ू या सोना-चांदी? राशि के अनुसार जानें, आज धनतेरस पर क्या खरीदना रहेगा शुभ

Fri, 06 Nov 2026 07:04 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 06 Nov 2026 07:04 AM IST
सार

Dhanteras 2026 Shopping Items According Zodiac: धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार, राशि के हिसाब से कुछ खास चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। जानें इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदना रहेगा शुभ।

विज्ञापन
dhanteras 2026 shopping items according to zodiac sign
Dhanteras 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

Dhanteras 2026 Shopping Items According Zodiac: धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। शुभ योग में पड़ने वाले इस त्योहार पर पूजा-पाठ के साथ खरीदारी का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और अन्य नई वस्तुएं घर लाते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करना भी शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि इस धनतेरस आपकी राशि के अनुसार कौन-सी चीज खरीदना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

आज धनतेरस पर खरीदारी का है शुभ संयोग, सोना-चांदी लेने से पहले जानें अपने शहर का पूजा मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Trending Videos

  • मेष राशि के लोग तांबे का लोटा खरीद सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। इससे सुख-शांति और समृद्धि आती है।
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए चांदी के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा। इससे मानसिक शांति और सुख-समृद्धि आती है।
  • मिथुन राशि के लोग हरे मूंग की खरीदारी कर सकते हैं। इसे लाभकारी माना जाता है और आपको सम्मान-सफलता मिलती हैं।
  • कर्क राशि के जातक सफेद रंग की सजावटी वस्तुएं घर ला सकते हैं। यह आपके लिए खास साबित होगा।
  • सिंह राशि के लोगों के लिए सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा। इससे धन-धान्य बढ़ता है।
  • कन्या राशि के जातक तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं। इससे खुशहाली बनी रहती है।
  • तुला राशि के लोगों के लिए आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
  • वृश्चिक राशि के जातक अपनी पसंद और सामर्थ्य के अनुसार किसी भी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
  • धनु राशि के लोगों के लिए दीपक खरीदना शुभ रहेगा। इससे घर में सकारात्मत ऊर्जा बढ़ती हैं।
  • मकर राशि के जातक धनतेरस पर झाड़ू खरीद सकते हैं। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • कुंभ राशि के लोग गोमती चक्र खरीद सकते हैं। इसे शुभ और कल्याणकारी माना जाता है।
  • मीन राशि के जातक सोने की खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

दीपावली 2026: दिवाली पर कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त ? जानिए संपूर्ण पूजा विधि और नियम

धनतेरस पर कौन-कौन से ज्योतिषीय उपाय होते हैं कारगर, जिससे बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed