Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Diwali 2026 Kuber Dev ki Aarti Lyrics in Hindi OM Jai Kuber Swami Aarti

कुबेर देव जी आरती: दिवाली पूजा में लक्ष्मी-गणेश पूजा और आरती में जरूर करें भगवान कुबेर की आरती

Mon, 09 Nov 2026 09:59 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2026 09:59 AM IST
सार

Kuber Ki Aarti: दिवाली पर प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश की पूजा के साथ-साथ कुबेर देव की भी पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कुबेर जी का आरती।

विज्ञापन
Diwali 2026 Kuber Dev ki Aarti Lyrics in Hindi OM Jai Kuber Swami Aarti
दिवाली पर करें भगवान कुबेर जी का आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kuber Ji Aarti Lyrics in Hindi:  दिवाली और धनतेरस पर देवताओं के कोषाध्यक्ष और रावण के सौतेले भाई कुबेर देव की विशेष रूप से पूजा करने का विधान होता है। दिवाली की रात माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा बड़े ही विधि-विधान के साथ करने काम महत्व होता है। हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में कुबरे देव की पूजा और आरती करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। ऐसी मान्यता है दिवाली पर भगवान कुबेर की पूजा और आरती करने से घर में सुख, समृद्धि और धन की कोई कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कुबेर जी की आरती। 
विज्ञापन


॥ आरती श्री कुबेर जी की ॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे,स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे।
 
शरण पड़े भगतों के,भण्डार कुबेर भरे॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥

शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
 
दैत्य दानव मानव से,कई-कई युद्ध लड़े॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
स्वर्ण सिंहासन बैठे,सिर पर छत्र फिरे, स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
 
योगिनी मंगल गावैं,सब जय जय कार करैं॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
गदा त्रिशूल हाथ में,शस्त्र बहुत धरे, स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
 
दुख भय संकट मोचन,धनुष टंकार करें॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
भाँति भाँति के व्यंजन बहुत बने,स्वामी व्यंजन बहुत बने।
 
मोहन भोग लगावैं,साथ में उड़द चने॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
बल बुद्धि विद्या दाता,हम तेरी शरण पड़े, स्वामी हम तेरी शरण पड़े
 
अपने भक्त जनों के,सारे काम संवारे॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
मुकुट मणी की शोभा,मोतियन हार गले, स्वामी मोतियन हार गले।
 
अगर कपूर की बाती,घी की जोत जले॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
यक्ष कुबेर जी की आरती,जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे।
 
कहत प्रेमपाल स्वामी,मनवांछित फल पावे॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
॥ इति श्री कुबेर आरती ॥

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed